
तुर्की में भूकंप के बाद महाविनाश... हजारों लोगों ने छोड़ा घर, एयरलाइन दे रहीं फ्री टिकट
AajTak
तुर्की में आए भूकंप के जमीन पर लोगों का पलायन शुरू हो गया है. हजारों लोग प्रभावित इलाकों को छोड़ जा रहे हैं. इन लोगों की मदद के लिए तुर्किश एयरलाइन की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है. उन्हें फ्री एयर टिकट देने की बात हुई है. सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है.
तुर्की और सीरिया में भूकंप से हुई भारी तबाही से हालात जमीन पर विस्फोटक बने हुए हैं. टूटी इमारतें और मलबों के ढेर में कई जान अभी भी फंसी हुई हैं. मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. 28 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लाखों घायल बताए जा रहे हैं. इस महाविनाश भूकंप का एक बड़ा साइड इफेक्ट भी दिखने लगा है-पलायन. इस समय हजारों लोग प्रभावित इलाकों को छोड़ सुरक्षित ठिकानों के लिए निकल गए हैं. सबसे ज्यादा पलायन तुर्की के गजियांटेप, हटाई, नूरदगी और मारश इलाकों से देखने को मिल रहा है.
तुर्की में पलायन का दौर शुरू, एयरपोर्ट पर भारी भीड़
अब पलायन हो रहा है तो लोगों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की व्यवस्था भी की जा रही है. इसी कड़ी में तुर्किश और पेगासस एयरलाइन ने फ्री एयर टिकट देने का ऐलान कर दिया है. प्रभावित इलाकों से लोगों को इस्तांबुल, अंकारा, अंतालिया जैसे स्थानों पर ले जाने की बात हुई है. इसके अलावा कॉलेज और यूनिवर्सिटी के जो हॉस्टल हैं, उन्हें भी लोगों को शरण देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इस समय तो Gaziantep एयरपोर्ट से भी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देख जमीन पर चल रहे पैनिक को साफ समझा जा सकता है. भारी संख्या में लोग प्रभावित इलाकों से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं.
तुर्की के लिए देवदूत बना भारत, हर संभव मदद
वर्तमान स्थिति की बात करें तो तुर्की में जगह-जगह बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भारत की तरफ से भी एनडीआरएफ की टीमें भेज दी गई हैं. इंडियन आर्मी ने तो तुर्की में अस्पताल भी बना दिए हैं, घायलों को तुरंत उपचार दिया जा रहा है. लेकिन क्योंकि तबाही बड़े स्तर पर हुई है, कई इमारतें जमींदोज हुई हैं, ऐसे में स्थिति सामान्य होने में काफी समय जाने वाला है. माना जा रहा है कि नई इमारतें खड़ी करने में ही एक साल से ज्यादा का वक्त निकल जाएगा.
भूकंप की तबाही के बीच लूटपाट

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








