
तुर्की भूकंप में एक भारतीय ने भी गंवाई जान, 5 दिन से थे लापता, अब होटल के मलबे के नीचे मिली लाश
AajTak
तुर्की और सीरिया में अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इसी हादसे में एक भारतीय ने भी जान गंवा दी है.
भूकंप के बाद से ही तुर्की और सीरिया से सिर्फ तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. दोनों देशों में मिलाकर अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इसी हादसे में एक भारतीय ने भी जान गंवाई है.
तुर्की में मौजूद भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि 6 फरवरी के भूकंप के बाद से लापता भारतीय नागरिक विजय कुमार की डेड बॉडी आज मिली है. तुर्की के मालट्या में एक होटल के मलबे से उनकी लाश मिली है. जानकारी के मुताबिक वो एक बिजनेस ट्रिप पर तुर्की गए हुए थे.
शव को भारत लाने की तैयारी दूतावास ने विजय कुमार के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. दूतावास ने जानकारी दी कि हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं.
अब तक 26 हजार लोगों की गई जान
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से भारी तबाही मची है. दोनों देशों में मिलाकर मौत का आंकड़ा 26 हजार से पार जा चुका है. तुर्की में तो एक भारतीय की भी मौत हो गई है. दोनों ही देशों में राहत और बचाव का काम जारी है. रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मियों ने मरने वालों की संख्या और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है. बचावकर्मियों का दावा है कि अभी भी सैकड़ों परिवार इमारतों के मलबों में दबे हैं. तुर्की के 10 प्रांतों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां 10 हजार इमारतें गिर गई हैं. जबकि एक लाख इमारतों को नुकसान पहुंचा है.ॉ
कई बार आए भूकंप के झटके

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








