
तुर्की पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, राष्ट्रपति एर्दोगन बोले- यूएस से सीधी बातचीत की जरूरत, हम मध्यस्थ बनने को तैयार
AajTak
तुर्की ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थ का रोल निभाने को तैयार होने की बात कही है. इस्तांबुल में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन के बीच इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई है.
Turkey on Israel-Iran War: ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध व्यापक स्तर पर पहुंच चुका है. दोनों देश को जान-माल और आर्थिक तौर पर नुक़सान हो रहा है. युद्ध के बढ़ते स्तर की वजह से मध्य पूर्व के साथ-साथ दुनियाभर में संकट गहराता जा रहा है.
इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची तुर्की के राजधानी इस्तांबुल आज (शनिवार) को पहुंचे हैं. यहां उनकी तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन से मुलाक़ात की है. दोनों के बीच युद्ध को लेकर बैठक हुई और कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई.
इस बैठक के बाद एर्दोगन ने बड़ा कूटनीतिक संदेश दुनिया को भेजा है. एर्दोगन ने कहा है कि तुर्की अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस बात पर ज़ोर दिया किया कि युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के अधिकारियों के बीच सीधे तौर पर बातचीत जरूरी है. इसे जल्द से जल्द करना चाहिए. ताकि इजरायल-ईरान युद्ध को समाप्त कर पटरी पर लौट सकें.
यह भी पढ़ें: ईरानी न्यूक्लियर साइट पर अटैक, बाल-बाल बचे खामेनेई के करीबी शामखानी... इजरायल लगातार बरसा रहा बम
तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि ईरान के परमाणु विवाद से जुड़े मसलों को बातचीत के ज़रिए सुलझाना ही एकमात्र रास्ता है. बल का इस्तेमाल कर इसे सुलझाया नहीं जा सकता है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







