
तुर्की के बाद अब चीन क्यों जा रहे 'इंडिया आउट' नारा देने वाले मुइज्जू? भारत ने दिया ये रिएक्शन
AajTak
भारत मालदीव की आजादी के बाद उसे एक स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता देने वाले देशों में शामिल था. भारत 1965 में माले में अपना मिशन खोलने वाला पहला देश बना. मालदीव की राजनीति में दो धड़े रहे हैं, जिनमें से एक का झुकाव भारत और दूसरे का चीन की तरफ रहता है.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 8 से 12 जनवरी तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे. चीनी के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान कर इस बारे में जानकारी दी. अपने अधिकांश पूर्ववर्तियों के विपरीत, मुइज्जू ने निर्वाचित होने के बाद सबसे पहले भारत का दौरा करने के बजाय तुर्की को चुना. उनसे पहले के अधिकतर मालदीवियन राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद अपना पहला दौरा भारत की करते थे. मोहम्मद मुइज्जू ने COP28 के मौके पर संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.
मालदीव के राष्ट्रपति द्वारा अपनी दूसरी आधिकारिक विदेश यात्रा के लिए तुर्की के बाद चीन को चुनने पर भारत ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, 'यह उन्हें तय करना है कि वे कहां जाते हैं और अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों को कैसे आगे बढ़ाते हैं'. अपने लक्जरी रिसॉर्ट्स के लिए जाने जाने वाले, 1200 से अधिक द्वीपों वाले हिंद महासागर में स्थित देश मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में मुइज्जू ने पिछले साल नवंबर में पदभार संभाला था.
मुइज्जू ने दिया 'इंडिया आउट' का नारा
उन्होंने अपने इलेक्शन मैनिफेस्टो में इस द्वीपीय देश में मौजूद लगभग 75 भारतीय सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी को हटाने का संकल्प लिया था. भारतीय सैनिकों की वापसी पर चर्चा के लिए दोनों देशों ने एक कोर ग्रुप का गठन किया है. मुइज्जू का स्लोगन था 'इंडिया आउट'. उन्होंने मालदीव के 'इंडिया फर्स्ट पॉलिसी' में भी बदलाव करने की बात कही थी. जबकि नई दिल्ली और बीजिंग दोनों इस क्षेत्र में प्रभाव के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार को चीन समर्थक माना जाता है.
चीनी कर्ज की जाल में फंसा है मालदीव
आईएमएफ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मालदीव पर चीन का लगभग 1.3 बिलियन डॉलर (1 खरब से ज्यादा)बकाया है. चीन मालदीव का सबसे बड़ा बाहरी ऋणदाता है. इस द्वीपीय देश के कुल सार्वजनिक ऋण में लगभग 20% हिस्सेदारी चीन की है. नई दिल्ली की यात्रा से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू की बीजिंग यात्रा इस बात का बिल्कुल स्पष्ट संकेत है- कि भारत उनके लिए प्राथमिकता में नीचे है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, 'राष्ट्रपति शी जिनपिंग मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के लिए एक स्वागत समारोह का आयोजन करेंगे और उनके स्वागत में भोज भी देंगे'.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







