
'तुम सुअर का भेजा खाया करो...', होमवर्क न करने से भड़के टीचर ने छात्रों को दी अजीब सलाह
AajTak
ची का ये मामला 9 अक्टूबर को सामने आया जब स्कूल टीचर साइनमेंट न करने के लिए छात्रों पर भड़क गया. वह उनके फोन पर मैसेज करने लगा. उसने लिखा- अब मुझे मालूम हुआ कि तुम तेज क्यों नहीं हो. अपनी दिमाग तेज करने के लिए तुम्हें सुअर का भेजा खाना चाहिए.
चीन के एक वोकेशनल स्कूल में एक टीचर को बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि छात्रों के साथ उसका स्वभाव बदतर और यकीन से परे था. सुन नाम का ये टीचक दक्षिणपूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में स्किल्ड लेबर के लिए टर्शियरी एजुकेशन इंस्टीट्यूट, अनहुई सीनियर इंडस्ट्री टेक्निकल स्कूल में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए क्लास काउंसलर था.
छात्रों ने नहीं किया था असाइनमेंट
द पेपर के अनुसार, मामला 9 अक्टूबर को सामने आया जब वह असाइनमेंट न करने के लिए छात्रों पर भड़क गया. शिक्षक ने छात्रों से एक फोटो तैयार करने और उसे एक कागज पर चिपकाने के लिए कहा था लेकिन डेडलाइन पर भी कई बच्चों ने ऐसा नहीं किया.
'तुम्हें सुअर का भेजा खाना चाहिए'
इससे सुन भड़क गया और उसने छात्रों के मोबाइल पर मेसेज करके उन्हें डांटना शुरू कर दिया. कथित रूप से उसने लिखा "क्या आपके दिमाग में मोबाइल फोन के अलावा कुछ है. आप कुछ भी नहीं कर सकते. इतना छोटा-सा काम मैंने बार-बार कहा और तुम लोगों ने नहीं किया. अब मुझे मालूम हुआ कि तुम तेज क्यों नहीं हो. अपनी दिमाग तेज करने के लिए तुम्हें सुअर का भेजा खाना चाहिए.
छात्र को कुत्ता तक कह डाला

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










