
तुम दूसरे बेडरूम में सो जाओ... 12 साल का बेटा नहीं माना तो मां ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बेरहमी से पीटा
AajTak
कोच्चि से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 12 साल के बच्चे के साथ उसकी मां ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर मारपीट कर दी. दरअसल, बच्चे से उसकी मां ने कहा था कि तुम दूसरे बेडरूम में जाकर सो जाओ, लेकिन बच्चा नहीं माना. वह मां के पास ही सोता था. इसी बात को लेकर मां और उसके बॉयफ्रेंड ने उसे पीटना शुरू कर दिया. मां ने नाखूनों से उसे खरोंच डाला.
केरल के कोच्चि में हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां 12 साल के बच्चे को उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड संग मिलकर बेरहमी से पीट दिया. वजह सिर्फ इतनी थी कि बच्चा अपनी मां से अलग होकर दूसरे कमरे में सोने के लिए तैयार नहीं हुआ. इस मामले ने लोगों को हिलाकर रख दिया.
एजेंसी के अनुसार, घटना कोच्चि के कलूर स्थित एक अपार्टमेंट की है. यहां 37 साल की महिला अपने 12 साल के बेटे के साथ रहती थी. पति से अलग होने के बाद वह यहां जॉब करती थी. कुछ महीनों से उसके जीवन में सिद्धार्थ राजीव नाम का युवक आया था, 24 साल का यूट्यूबर, जो धीरे-धीरे उसके साथ उसी अपार्टमेंट में रुकने लगा था. पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद युवक अक्सर वहीं ठहरता था.
पुलिस का कहना है कि गुरुवार की रात जब महिला और उसके बॉयफ्रेंड ने बेटे से कहा कि वह दूसरे बेडरूम में जाकर सो जाए. बच्चा चूंकि हमेशा अपनी मां के साथ ही सोता था, इसलिए उसने कमरे से बाहर जाने से साफ इनकार कर दिया. इसी बात पर मां और उसके प्रेमी का गुस्सा फूट पड़ा.
यह भी पढ़ें: ससुराल पर मर्डर का इल्ज़ाम और खुद प्रेमी संग जिंदा निकली बहू, गाजीपुर पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा
रिपोर्ट के अनुसार, जब बच्चा जिद पर अड़ा रहा, तो सिद्धार्थ ने उसे धक्का दिया और पीटना शुरू कर दिया. बच्चे ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मां ने भी नाखूनों से उसके सीने और शरीर पर कई जगह खरोंचें, जिससे गंभीर चोटें आईं. बच्चा चिल्लाने लगा, जिसके बाद घटना की जानकारी उसके पिता तक पहुंची.
बच्चे का पिता तुरंत अपार्टमेंट पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया. अस्पताल प्रशासन ने बच्चे के शरीर पर चोटों और खरोंचों के निशान देख तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद इलामक्कारा पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और बच्चे के बयान दर्ज किए. पुलिस ने इस मामले में बच्चे की मां और सिद्धार्थ दोनों के खिलाफ एक्शन लिया है. केस दर्ज कर दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है. आज शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








