
'तुम्हें भी ऊपर भेज देंगे', कन्हैया लाल का समर्थन करने पर भागलपुर में ABVP नेता को धमकी
AajTak
मामला बिहार के भागलपुर जिले का है. यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के भागलपुर और बांका विभाग सह संयोजक कुणाल पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है.
बिहार में भी कन्हैया लाल हत्याकांड जैसी घटना को अंजाम दिए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है. यहां ABVP के नेता को जान से मारने की धमकी मिली है. इस संबंध में एक पत्र भेजा गया है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.
मामला बिहार के भागलपुर जिले का है. यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के भागलपुर और बांका विभाग सह संयोजक कुणाल पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने ज्ञानवापी मामले में टिप्पणी की थी. कुणाल को एक पत्र भेजा गया है. इस पत्र में लिखा है कि जिस तरीके से उदयपुर में कन्हैया लाल की मौत हुई थी, उसी तरीके से तुम्हें भी अल्लाह के पास पहुंचा दिया जाएगा.
फिलहाल, भागलपुर पुलिस ने कहा है कि मामले में शिकायत की गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर लिया जाएगा.
राजस्थान में 27 जून को हुई थी कन्हैयालाल की हत्या
बता दें कि जून के आखिरी सप्ताह में राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी. आरोप है कि कन्हैयालाल ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसी बात से आरोपी खुन्नस खाए थे और घटना को अंजाम दिया. 27 जून को आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने कन्हैयालाल की दुकान पर आए. यहां जब कन्हैया लाल नाप लेने लगे तो आरोपियों ने छुरा से हमला कर दिया. कन्हैयालाल की बॉडी पर 21 वार हमले के निशान मिले थे. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया था.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









