
'तुम्हारे हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेकर जाऊंगी', स्वाति मालीवाल का AAP मंत्रियों पर संगीन आरोप
AajTak
अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों को लेकर सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर पलटवार किया है. मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मंत्रियों पर निशाना साधा है.
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. दिल्ली पुलिस आरोपी विभव कुमार (केजरीवाल के पूर्व पीए) को गिरफ्तार कर चुकी है और कोर्ट ने उनकी पांच दिन की पुलिस रिमांड भी मंजूर कर दी थी. मामले की जांच कर रही पुलिस एक-एक करके कड़ियों को जोड़ रही है. इस कड़ी में सोमवार को पुलिस विभव कुमार को सीएम केजरीवाल के आवास पर ले गई है. पुलिस यहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया. उधर, आम आदमी पार्टी आरोपों को लेकर लगातार स्वाति मालीवाल पर हमलावर है. पार्टी ने आरोपों का खंड़न करते हुए इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है.
अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों को लेकर सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर पलटवार किया है. मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने कहा, "कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे हैं कि मुझपे भ्रष्टाचार की FIR हुई है इसलिए BJP के इशारे पर मैंने ये सब किया. ये FIR 8 साल पहले 2016 में हो चुकी थी, जिसके बाद मुझे सीएम और LG दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया. केस पूरी तरह फर्जी है जिस पर 1.5 साल से माननीय High Court ने स्टे लगाया हुआ है, जिन्होंने माना है कि पैसे का कोई लेन देन नहीं हुआ है."
स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा, "Bibhav Kumar के खिलाफ कंप्लेंट देने तक मैं इनके हिसाब से “लेडी सिंघम” थी और आज BJP एजेंट बन गई? पूरी ट्रोल आर्मी मुझपे लगा दी गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने सच बोला. पार्टी के सभी लोगों को फोन करके बोला जा रहा है स्वाति की कोई पर्सनल वीडियो है तो भेजो, लीक करनी है. मेरे रिश्तेदारों की गाड़ियों के नंबर से उनकी डिटेल्स ट्वीट करवाकर उनकी जान ख़तरे में डाल रहे हैं. खैर, झूठ ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाता है. पर सत्ता के नशे में किसी को नीचा दिखाने के जुनून में ऐसा न हो जाए कि जब सच सामने आए तो अपने परिवारों से भी नज़रे न मिला पाओ. तुम्हारे हर फैलाए झूठ के लिए तुम्हें कोर्ट लेके जाऊंगी!"
दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं विभव कुमार
बता दें कि, AAP से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोपी विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं. बीती 18 मई तो तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. उन्हें शनिवार दोपहर को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद शाम 4.15 बजे अरेस्ट कर लिया गया था. तीस हजारी कोर्ट में उन्होंने अंतरिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था.
13 मई की सुबह सीएम केजरीवाल के घर में क्या हुआ था?

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







