
'तुम्हारे सिर पर दुपट्टा नहीं है...' शख्स ने महिला को जबरन ओढ़ाया शॉल, फिर लगी तगड़ी क्लास- VIDEO
AajTak
वीडियो में दिखाया गया है कि पाकिस्तानी शख्स इंटरव्यू ले रही महिला से कहता है कि वो एक इस्लामिक राष्ट्र में है और उसका सिर ढंका होना चाहिए. फिर वो महिला की अनुमति के बिना उसके सिर को अपने शॉल से ढकने लगता है.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला यूट्यूबर लोगों से सवाल पूछती नजर आ रही है. तभी वहां एक शख्स आता है, और जबरन उसका सिर ढकने लगता है. हालांकि महिला इस शॉल को उतार देती है. वो इस हरकत के लिए शख्स की तगड़ी क्लास भी लगाती है. साथ ही सिर न ढकने के अपने फैसले का बचाव करती है. वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिखाया गया है कि पाकिस्तानी शख्स इंटरव्यू ले रही महिला से कहता है कि वो एक इस्लामिक राष्ट्र में है और उसका सिर ढंका होना चाहिए. फिर वो महिला की अनुमति के बिना उसके सिर को अपने शॉल से ढकने लगता है. महिला इससे हैरान रह जाती है. उसे शॉल हटाते और शख्स को डांटती हुए देखा जा सकता है. महिला के तीखे जवाबों ने सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दिल जीत लिया. पाकिस्तान में हिजाब कानून अनिवार्य नहीं है. महिला ने उस पर बिना इजाजत छूने का आरोप लगाया और कहा कि ये 'अपराध' है.
महिला को कहते सुना जा सकता है, 'तुम्हारा इस्लाम दुपट्टे पे शुरू होता है और दुपट्टा पे खत्म होता है. क्या इस्लाम तुम्हें यही सिखाता है. महिला को बिना उसकी इजाजत के छूना. ये सोशल हरैसमेंट है.' फिर वो उस शख्स को बताती है कि इसके कारण उसे गिरफ्तार किया जा सकता है और तुरंत सिर पर रखा शॉल उसे वापस दे देती है. कुछ अन्य लोग भी महिला का बचाव करते हुए कह रहे हैं कि सिर ढकना उसकी निजी पसंद है. इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
एक यूजर ने कहा, 'किसी भी महिला पर दुपट्टा डालने का अधिकार किसी को नहीं है. इसे पहनना या न पहनना पूरी तरह से उसकी मर्जी है.' एक अन्य यूजर लिखता है, 'यही कारण है कि पाकिस्तान, पाकिस्तान ही रहेगा.'
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










