)
तीसरी बार रिकॉर्ड जीत दर्ज कर वाराणसी पहुंचे PM मोदी, देश के किसानों मिलेगा 'काशी से गिफ्ट'
Zee News
किसानों ने कदम पर खुशी जाहिर की है. रोहतक के एक किसान ने किसान सम्मान निधि योजना पर कहा-हमें अच्छा लगता है, जब हमारे खाते में पैसे आते हैं. बीच में कोई मिडिल मैन नहीं होता.
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सांसद बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. प्रधानमंत्री ने काशी पहुंचकर क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया. बता दें कि नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से तीन बार लगातार चुनाव जीतने वाले पहले सांसद हैं. आजादी के बाद दूसरा कोई नेता ऐसा 'करिश्मा' नहीं कर सका है. वाराणसी में पीएम मोदी ने कहा है-दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में ऐसा बहुत कम देखा गया है कि कोई चुनी गयी सरकार लगातार तीसरी बार वापसी करे. भारत की जनता ने यह भी करके दिखाया है. ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था, तबसे भारत में किसी सरकार ने इस तरह ‘हैट्रिक’ नहीं लगायी थी. वाराणसी में आज शाम करीब 5 बजे अपने अन्नदाता भाई-बहनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा। यहां 'पीएम-किसान' की 17वीं किस्त जारी करने के साथ ही कृषि सखियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान करूंगा। इसके बाद गंगा आरती और दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
— Narendra Modi (@narendramodi)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








