
'तीसरा विश्व युद्ध नहीं होने दूंगा', ताजपोशी से पहले Donald Trump ने भरी हुंकार
AajTak
राष्ट्रपति के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल पर लौटने से पहले ट्रंप ने 'तीसरा विश्व युद्ध' रोकने की कसम खाई है. ट्रंप ने शपथ से एक दिन पहले (19 जनवरी) को वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरेना में विजय रैली को संबोधित किया. उन्होंने गाजा में हुए सीजफायर का क्रेडिट भी लिया.
डोनाल्ड ट्रंप की आज ताजपोशी है. वो अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तमाम तैयारियां हो रही हैं. कई विदेशी मेहमानों को न्योता दिया गया है. लेकिन राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले ही ट्रंप ने बड़े ऐलान करने शुरू कर दिए हैं.
राष्ट्रपति के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल पर लौटने से पहले ट्रंप ने 'तीसरा विश्व युद्ध' रोकने की कसम खाई है. दरअसल, ट्रंप ने शपथ से एक दिन पहले (19 जनवरी) को वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरेना में विजय रैली को संबोधित किया. यह रैली मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) की थीम पर रखी गई. रैली में ट्रंप ने बाइडेन के सभी फैसलों को कुछ ही घंटों के अंदर वापस लेने का वादा किया. पलायन के मुद्दे पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि सभी अवैध अतिक्रमणकारियों को किसी भी तरह उनके घर वापस भेजा जाएगा.
अवैध शरणार्थियों को निकाल बाहर फेंकेंगे ट्रंप
ट्रंप ने कहा,'हमें अपनी प्रॉपर्टी वापस मिलने जा रही है. हमारा प्रशासन जल्द ही देश की सीमाओं पर फिर से नियंत्रण स्थापित कर लेगा. हम अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निर्वासन करने जा रहे हैं. इस अभियान हजारों अवैध शरणार्थियों को हटाया जाएगा. लेकिन इसमें कई साल और काफी पैसे लग सकते हैं. हम अमेरिकी धरती पर सक्रिय हर अवैध विदेशी गिरोह के सदस्य और प्रवासी अपराधी को निकाल बाहर करेंगे.'
बॉर्डर सिक्योरिटी को सबसे ज्यादा तरजीह
अमेरिका के होने वाले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा,'अब तक कोई भी बॉर्डर सुरक्षा, जेलों की स्थिति, महिलाओं के खेलों में खेल रहे पुरुषों के बारे में सोच भी नहीं सकता था. लेकिन हम यह कर दिखाएंगे.' बताया जा रहा है कि ट्रंप के पहले कुछ अदेशों में बॉर्डर सिक्योरिटी सबसे पहले हो सकती है. इस आदेश के तहत ड्रग माफिया को 'विदेशी आतंकवादी संगठन' माना जाएगा. अमेरिका और मैक्सिको की बॉर्डर पर आपातकाल की घोषणा की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.








