
तीन हेलिकॉप्टर लेकर शहर में पहुंचा कबाड़ी तो हैरान रह गए लोग, खिंचवाने लगे फोटो
AajTak
पंजाब में मानसा के एक कबाड़ी ने भारतीय सेना से 6 कंडम हेलिकॉप्टर खरीदे हैं जिन्हें देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. हेलीकॉप्टर का भार 10 टन प्रति हेलीकॉप्टर है जो बोली के माध्यम से खरीदे गए हैं.
पंजाब में मानसा के एक कबाड़ी ने भारतीय सेना से 6 कंडम हेलिकॉप्टर खरीदे हैं जिन्हें देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. हेलिकॉप्टर का भार 10 टन प्रति हेलिकॉप्टर है जो बोली के माध्यम से खरीदे गए हैं. इन हेलिकॉप्टरों में से एक मुंबई की पार्टी ने ले लिया जबकि दो लुधियाना के होटल मालिक ने खरीद लिये और बाकी हेलिकॉप्टर मानसा में खड़े हैं जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं. पंजाब में कबाड़ का सामान रखने में मिट्ठू कबाड़िया जाना-माना नाम है. भारतीय वायु सेना से कबाड़ में से हेलिकॉप्टर खरीद कर जब मानसा का कबाड़ी तीन हेलिकॉप्टर लेकर मानसा पहुंचा तो उनको देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










