
तीन हफ्ते में दूसरी बार बढ़ी CNG की कीमतें, जान लीजिए दिल्ली में अब क्या होगी नई कीमत
AajTak
CNG Price Hike : कीमतों में ताजा बदलाव के बाद दिल्ली में सीएनजी की नई दर (Delhi CNG Price) 76.69 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा के लिए (Noida CNG Price) 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम और गाजियाबाद में (Gaziabad CNG Rate) 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं.
गुरुवार को सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी (CNG Price Hike) की गई है. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक, इन शहरों के लिए सीएनजी की कमतों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है.
बदलाव के बाद नई कीमतें ताजा बदलाव के बाद दिल्ली के लिए सीएनजी की नई दर (Delhi CNG Price) 76.59 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा के लिए (Noida CNG Price) 82.20 रुपये प्रति किलोग्राम और गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा के लिए (Gaziabad CNG Rate) 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं. गौरतलब है कि बीते 20 दिनों में सीएनजी की कीमतों में ये लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है.
नवंबर में इतनी की गई थी बढ़ोतरी इससे पहले बीते 23 नवंबर को भी दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा (CNG Price Hike) कर दिया गया था, जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 74.59 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 75.59 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा में 80.20 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर अब 81.20 रुपये प्रति किलोग्राम, ग्रेटर नोएडा में ये 79.20 रुपये से बढ़कर 80.20 रुपये और गाजियाबाद में 79.20 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 80.20 रुपये हो गई थी.
जुलाई में कम हुए थे CNG के दाम CNG Price में लगातार बढ़ोतरी के बीच बीते जुलाई महीने में सरकार ने राहत देने के लिए सीएनजी की कीमत तय करने के मानकों में बदलाव किया था. इसके बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में सीएनजी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








