
तीन भाइयों ने बनाई गैंग, किसान के घर से चुराए 42 लाख, पुलिस ने पकड़ा तो 37 लाख की नकदी बरामद
AajTak
राजस्थान के बाड़मेर में रहने वाले 18 साल के लड़के ने अपने दो सगे भाइयों के साथ मिलकर गैंग बनाई. इसके बाद कई जगह चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 37 लाख की नकदी बरामद की है.
राजस्थान के बाड़मेर में तीन सगे भाइयों ने मिलकर ऐसी गैंग तैयार की, जो शहर से लेकर गांवों तक नकबजनी और लूट की वारदातों को अंजाम देती थी. हाल ही में बाड़मेर के सीमावर्ती धनाऊ गांव में किसान के घर से इस गैंग ने 42.65 लाख रुपए पार कर दिए थे. इस मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत गैंग के 6 सदस्यों को पकड़ा है.
बताया जा रहा है कि गैंग के सरगना हेमाराम की उम्र महज 18 साल है. वह अपने दो भाइयों और साथियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देता था. गैंग ने ज्वेलरी शॉप, शराब ठेके व पेट्रोल पंप पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया है.
पुलिस ने तीनों भाइयों समेत 6 आरोपियों को पकड़ा है. इनके कब्जे से 37 लाख 8 हजार 100 रुपए कैश, एक अवैध पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि धनाऊ थाना क्षेत्र के भोजावास के निवासी तीन सगे भाई हेमाराम, हनुमाना राम और सुखराम ने नकबजनी की वारदातों के लिए गैंग बना रखी थी. इस गैंग में इनके साथी भी शामिल थे. 12 और 13 मार्च को इस गैंग ने दीनगढ़ में किसान के घर में घुसकर 42 लाख 65 हजार रुपये चोरी कर लिए थे. इसके बाद किसान हीराराम ने मामले की शिकायत पुलिस से की.
पुलिस ने केस मामला दर्ज कर टीमें गठित कीं और जांच शुरू की. पुलिस ने कई जगह के सीसीटीवी खंगाले. इस दौरान पता चला कि हेमाराम चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है. इसके बाद पुलिस ने हेमाराम व उसके साथी मोहनलाल व कंवराराम को पकड़कर पूछताछ की तो हेमाराम व उसके दो भाइयों और एक अन्य के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








