
तीन देशों की यात्रा के बाद भारत लौटे PM मोदी, पालम एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
AajTak
भाजपा की दिल्ली प्रदेश यूनिट ने पीएम के स्वागत में रातभर एयरपोर्ट के बाहर ही जश्न मनाया है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद पीएम के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंचे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के बाद भारत लौट आए हैं. उनका विमान सुबह 5:10 के आसपास दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता रात भर से पालम एयरपोर्ट के बाहर ही खड़े हुए थे. भाजपा की दिल्ली प्रदेश यूनिट ने पीएम के स्वागत में रातभर एयरपोर्ट के बाहर ही जश्न मनाया है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद पीएम के स्वागत के लिए पालम एयरपोर्ट पहुंचे थे.
इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और 'विश्व प्रिय नेता' के बोर्ड लेकर खड़े हुए थे.
बता दें कि पीएम मोदी तीन देशों की आधिकारिक यात्रा कर भारत लौटे हैं. पीएम जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए हुए थे. पीएम ने बीते छह दिनों में इन तीन देशों में कई बैठकें कीं.
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत समारोह की अगवानी के दौरान जेपी नड्डा ने कहा, पीएम ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











