
तीन तलाक की पीड़ित महिलाएं बना रहीं राम लला के वस्त्र, राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपेंगी चंदे से जुटाई राशि
AajTak
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. देशभर में अलग-अलग तरीके से लोग तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में बरेली की तीन तलाक पीड़िताएं रामलला के वस्त्र बनाने में जुटी हैं. बेहद ही सुंदर ड्रेस को तैयार करने के बाद इसे लेकर ये तीन तलाक पीड़िताएं अयोध्या जाएंगी और वहां के महंत को ये खूबसूरत पोशाक सौपेंगी.
इन दिनों उत्तर प्रदेश के बरेली में तीन तलाक की पीड़ित महिलाएं राम लला के वस्त्र में तैयार करने में लगी हैं. इन वस्त्रों में खूबसूरती के लिए जरी जरदोजी का भी काम किया जा रहा है. यह सभी महिलाएं बरेली के मेरा हक फाउंडेशन के बैनर तले कार्य कर रही हैं, जो पीड़ित महिलाओं के हक के लिए एनजीओ के रूप में काम करता है. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है. महिलाओं की इच्छा है कि इस मौके पर ये वस्त्र अयोध्या पहुंच जाएं.
बोली महिलाएं तीन तलाक से मिली निजात
मेरा हक फाउंडेशन के तहत काम करने वाली महिलाओं का कहना है कि तीन तलाक से इनको निजात मिली है. भाजपा सरकार ने महिलाओं को उनका हक दिलाया है. भाजपा सरकार में तीन तलाक पीड़िताओं के चेहरे पर मुस्कान आई है. इसके चलते वे भाजपा सरकार से बेहद खुश हैं. ऐसे में मेरा हक फाउंडेशन ने यह तय किया है कि जब पूरा देश रामलला के स्वागत के लिए जुट गया है, तो भला वे कैसे पीछे रहें. लिहाजा, उन्होंने भी राम लला की ड्रेस बनाने का फैसला किया.
देखें वीडियो...
दिन-रात चल रहा है जरी का काम
राम लला के लिए पोशाक बनाने वाली महिलाओं का कहना है वे कि फुर्सत के समय में इस पोशाक को तैयार करती हैं. इसमें ज्यादातर वे महिलाएं हैं, जो जरी जरदोजी का काम करके अपनी जीविका चलती हैं. ऐसे में राम लला की पोशाक में वह जरी जरदोजी का विशेष काम भी करेंगी.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







