
तीन टुकड़ों में बंट जाएगी अमेरिका की ये बड़ी कंपनी, भारत में भी बड़ा कारोबार
AajTak
अगले साल के अंत तक विभाजन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. Kellogg ने बताया कि ये तीनों कंपनियां स्नैक्स, सेरेलेक और प्लांट आधारित फूड पर अब अलग-अलग फोकस करेंगी. इनका नाम बाद में तय किया जाएगा.
अमेरिका की एक बड़ी कंपनी तीन हिस्सों में बंटने जा रही है. कॉर्न फ्लेक्स (Corn Flakes) और सेरेलेक (Cerelac) जैसी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी केलॉग (Kellogg) अपने कारोबार को तीन हिस्सों में बांट रही है.
कंपनी ने इस कारोबार विभाजन की घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. Kellogg ने बताया कि ये तीनों कंपनियां स्नैक्स, सेरेलेक और प्लांट आधारित फूड पर अब अलग-अलग फोकस करेंगी. इनका नाम बाद में तय किया जाएगा.
स्नैक्स सेगमेंट में कंपनी दबदबा
फिलहाल Kellogg के बिजनेस का 80 फीसदी रेवेन्यू स्नैक्स सेगमेंट से आता है. साल 2021 में Kellogg की कुल आमदनी करीब 14.2 अरब डॉलर रही थी, जिसमें स्नैक्स सेगमेंट की हिस्सेदारी 11.4 अरब डॉलर थी.
वहीं 2.4 अरब डॉलर की बिक्री सेरेलेक सेगमेंट से आई थी, जबकि प्लांट आधारित फूड प्रोडक्ट से आमदनी करीब 34 करोड़ डॉलर रही थी. अमेरिका की दिग्गज फूड कंपनी केलॉग (Kellogg) ने बताया कि उसके बोर्ड ने कंपनी के कारोबार को तीन छोटी-छोटी कंपनियों में बांटे जाने की योजना को मंजूरी दे दी है.
कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर स्टीव कैहिलान की मानें तो तीनों कारोबार में अकेले आगे बढ़ने की क्षमता है. इन सभी पर खास ध्यान देने से उन्हें अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं के हिसाब से आगे बढ़ने का मौका मिल पाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












