
तीनों खान्स नहीं निभा सकते वो रोल जो सुपरस्टार मामूटी ने निभाया, क्यों बोलीं विद्या बालन
AajTak
ने मलयालम सुपरस्टार मामूटी की जमकर तारीफ की. मामूटी की बात करते हुए विद्या ने उनके एक लेटेस्ट किरदार का जिक्र किया और कहा कि बॉलीवुड का कोई लीडिंग स्टार वैसा किरदार नहीं निभा सकता. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसा होना 'असंभव' है.
बॉलीवुड में कम ही ऐसी एक्ट्रेसेज हुईं जिनकी तुलना तीनों खान्स से की जाती हो. विद्या बालन उनमें से एक हैं. विद्या की लेटेस्ट फिल्म 'दो और दो प्यार' इन दिनों थिएटर्स में है. हर बार की तरह इस बार भी उनके काम को देखने वालों ने काफी पसंद किया है.
अब विद्या ने कुछ ऐसा कहा है जो शायद बॉलीवुड फैन्स को बहुत पसंद ना आए. विद्या मलयालम सिनेमा की बात कर रही थीं और इसी सिलसिले में उन्होंने मलयालम सुपरस्टार मामूटी की जमकर तारीफ की. मामूटी की बात करते हुए विद्या ने उनके एक लेटेस्ट किरदार का जिक्र किया और कहा कि बॉलीवुड का कोई लीडिंग स्टार वैसा किरदार नहीं निभा सकता. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसा होना 'असंभव' है.
मामूटी के इस किरदार की फैन हुईं विद्या अनफिल्टर्ड विद समदिश पॉडकास्ट में बात करते हुए विद्या ने मामूटी की फिल्म 'काथल: द कोर' की बात की. इसके लिए विद्या ने केरल की ऑडियंस को भी क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा, 'हमें ये मानना पड़ेगा कि केरल में ज्यादा पढ़ी लिखी ऑडियंस है. ये एक बहुत बड़ा अंतर है. वहां के सबसे निचले तबके के आदमी की समझ भी बहुत अलग है. उन्होंने (मामूटी) ने जो किया मैं उसे कम नहीं बता रही, लेकिन वहां ये करना आसान है. ये एक सोसाइटी का रिफ्लेक्शन है.'
विद्या ने मामूटी के 'काथल: द कोर' वाले किरदार को स्पेशल कहने की वजह बताते हुए कहा, 'उन्होंने ये नहीं सोचा कि इससे उनकी मर्दानगी पर कोई असर पड़ेगा. वो बहुत सिक्योर एक्टर हैं.' विद्या ने ये भी बताया कि इस रोल के लिए मामूटी को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए उन्होंने, उनके बेटे और एक्टर दुलकर सलमान को मैसेज किया था.
बता दें, मामूटी ने 'काथल: द कोर' में एक गे पुरुष का किरदार निभाया था, जो समाज के दबाव में आकर, एक स्ट्रेट पुरुष की तरह एक महिला से शादी करता है. इस शादी से उसकी एक टीनेजर बेटी भी है. मगर अब उसकी पत्नी उससे अलग होना चाहती है.
विद्या ने आगे कहा कि मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार का इसमें सिर्फ एक्ट ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूस भी करना, एक समुदाय के लिए स्वीकार्यता के दरवाजे खोलता है. उन्होंने हिंदी इंडस्ट्री से तुलना करते हुए कहा, 'दुर्भाग्य से, मुझे नहीं लगता कि हमारे लीडिंग हिंदी स्टार्स में कोई भी 'काथल' जैसी फिल्म कर सकता है.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










