
तिहाड़ जेल में CM केजरीवाल के लिए बना मेडिकल बोर्ड, AIIMS के 5 डॉक्टर करेंगे हेल्थ चेकअप
AajTak
दिल्ली की तिहाड़ जेल के डॉक्टर हर रोज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सुगर लेवल चेक करते हैं और निगरानी कर रहे हैं. केजरीवाल को अदालत के आदेश के मुताबिक घर से बना खाना ही दिया जा रहा है.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के स्वास्थ्य के चेकअप के लिए AIIMS के 5 डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया है. यह फैसला कोर्ट के आदेश के बाद 23 अप्रैल को लिया गया. मेडिकल बोर्ड को डॉक्टर निखिल टंडन हेड कर रहे हैं. ये वही डॉक्टर हैं, जो तिहाड़ जेल के DG के पत्र पर अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को मॉनीटर करने के लिए पहले ही AIIMS से अप्वाइंट किए गए थे.
जेल पहुंचेगा मेडिकल बोर्ड
अरविंद केजरीवाल को सोमवार 22 अप्रैल से रोज दोपहर के खाने से पहले 2 यूनिट इन्सुलिन की लो डोज और रात में डिनर से पहले 2 यूनिट इन्सुलिन की लो डोज दी जा रही है. अभी मेडिकल बोर्ड से अरविंद केजरीवाल की मीटिंग नहीं हुई है. जल्द ही मेडिकल बोर्ड की टीम तिहाड़ जेल जाकर केजरीवाल का चेकअप कर सकती है.
तिहाड़ जेल के डॉक्टर हर रोज अरविंद केजरीवाल का सुगर लेवल चेक करते हैं और निगरानी कर रहे हैं. सीएम केजरीवाल को अदालत के आदेश के मुताबिक घर से बना खाना ही दिया जा रहा है. फिलहाल, मौजूदा वक्त में अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक है.
यह भी पढ़ें: केजरीवाल को लेकर संजय सिंह का डर अपनी जगह, लेकिन ED के आरोप तो बहुत ही गंभीर हैं
तिहाड़ जेल पर संजय सिंह का आरोप

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









