
तिहाड़ जेल में राजपाल, घर में क्यों चल रही जश्न की तैयारी, मैनेजर ने बताया
AajTak
एक तरफ राजपाल यादव जेल में बंद हैं, तो दूसरी तरफ उनके घर मेें शहनाई बजने वाली है. एक्टर की भतीजी शादी के बंधन में बंधने जा रही है. परिवार चाहता है कि एक्टर घर की खुशियों का हिस्सा बनें. पर क्या ये मुमकिन हो पाएगा?
फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले एक्टर राजपाल यादव इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं. राजपाल जेल में बंद हैं. 10 साल पुराने चेक बाउंस केस ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है. उनपर करोड़ों का कर्ज है, जिसे समय पर ना लौटाने की वजह से उन्हें तिहाड़ में सरेंडर करना पड़ा. हर कोई बस यही चाहता है कि राजपाल यादव जल्द से जल्द बाहर आ जाएं.
राजपाल के घर में होने वाला है जश्न
राजपाल यादव और उनके पूरे परिवार के लिए ये वक्त काफी मुश्किल है. एक तरफ एक्टर जेल में बंद हैं, तो दूसरी तरफ उनके घर में शादी का फंक्शन शुरू होने वाला है. राजपाल की भतीजी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. परिवार भी यही चाहता है कि एक्टर घर की शुखियों में शामिल हों.
वेडिंग फंक्शन के बारे में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने जानकारी दी है. इंडिया टुडे/ आज तक संग खास बातचीत में एक्टर के मैनेजर ने कहा- शादी की प्लानिंग करीब दो-तीन महीने पहले हो गई थी और हम नहीं चाहते कि मौजूदा हालातों का इस पर कोई बुरा असर पड़े. शादी में सिर्फ एक हफ्ता बचा है. ऐसे में परिवार फंक्शन को कैंसिल या पोस्टपोन नहीं करना चाहता.
'मुश्किल हालातों के बीच परिवार के लिए लाइट फील करने का भी ये एक तरीका है. हमें उम्मीद है कि राजपाल जी जल्द ही घर वापस आ जाएंगे. परिवार भी यही प्रार्थना कर रहा है कि वो शादी के जश्न में शामिल हो सकें.' बता दें कि राजपाल यादव की भतीजी की शादी की तारीख 19 फरवरी बताई जा रही है.
राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आया बॉलीवुड

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












