
तिहाड़ जेल में कैदियों के साथ पहलवान सुशील कुमार करेंगे 'दंगल', देंंगे कुश्ती के टिप्स
AajTak
सागर धनकड़ मर्डर केस में तिहाड़ जेल में बंद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार अब अपने साथी कैदियों को कुश्ती और शारीरिक तंदरुस्ती के गुर सिखाएंगे. जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल परिसर में कोविड-19 की गिरावट के बाद अब यह कदम उठाया जा रहा है.
दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार अपने साथी कैदियों को कुश्ती और शारीरिक तंदरुस्ती के गुर सिखाएंगे. जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल परिसर में कोरोना वायरल केस में आई गिरावट के बाद अब यह कदम उठाया जा रहा है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने साफ किया है कि सुशील कुमार को खेलकूद की गतिविधियों में शामिल करने की योजना पहले ही बनाई गई थी. लेकिन कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर यह काम नहीं हो सका. अब इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











