
तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, DDU अस्पताल में भर्ती कराया गया
AajTak
दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने की वजह से गिर गए, जिसके बाद उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने की वजह से गिर गए, जिसके बाद उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले भी जैन बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.
मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में करीब एक साल से जेल में बंद सत्येंद्र जैन को बीते एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, जैन को पहले भी रीढ़ की हड्डी में चोटें आई थीं. उन्हें राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लाया गया है. हाल ही में उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था. जैन ने इस हलफनामे में बताया था कि जेल में रहने के दौरान उनका वजन 30 किलो कम हो गया है.
बीती 18 मई को ही सुप्रीम कोर्ट में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भी जैन के स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कोर्ट से कहा था कि जैन की तबीयत ठीक नहीं है और वह कंकाल जैसे नजर आ रहे हैं. इस आधार पर उन्होंने जमानत मांगी थी.
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. कोर्ट ने कहा था कि वह प्रभावशाली व्यक्ति हैं और वह गवाहों तथा सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं.
हाई कोर्ट ने कही थी ये बात
हाई कोर्ट ने जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था, 'वर्तमान अदालत इन कार्यवाहियों की वैधता में नहीं जा सकती है. तथ्य बताते हैं कि कुछ आय से अधिक संपत्तियों की जानकारी छिपाई गई थी. अदालत को प्रथम दृष्टया मामले को देखना होगा. व्यापक संभावनाएं इंगित करती हैं कि उनसे जुड़ी कंपनिया (सत्येंद्र जैन) खुद उनके द्वारा नियंत्रित और प्रबंधित की जा रही हैं.'

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











