
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट रेप केस: अदाणी एयरपोर्ट्स के CAO को अग्रिम जमानत
AajTak
रेप केस में अदाणी एयरपोर्ट्स लिमिटेड के मुख्य हवाईअड्डा अधिकारी (सीएओ) गिरि मधुसूदन राव को अग्रिम जमानत मिल गई है. अग्रिम जमानत आदेश में मुख्य शर्तों में से एक पुलिस स्टेशन में जांच अधिकारी के सामने गिरि मधुसूदन राव को पेश होना है.
केरल हाई कोर्ट ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट रेप केस में अदाणी एयरपोर्ट्स लिमिटेड के मुख्य हवाईअड्डा अधिकारी (सीएओ) गिरि मधुसूदन राव को अग्रिम जमानत दे दी. गिरि मधुसूदन राव को इस शर्त पर अग्रिम जमानत मिली कि उन्हें 20 से 30 जनवरी तक जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











