
तिरंगा लपेटकर GF संग क्रिकेट मैदान में झूमे हार्दिक पंड्या, माहिका संग किया धांसू डांस, ईशान किशन भी थिरके
AajTak
हार्दिक पंड्या इस समय अपनी लाइफ के बेस्ट फेज में हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में वो काफी खुश हैं. एक तरफ उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीत ली और दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग उनका प्यार परवान चढ़ रहा है. इसकी झलक टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में नजर आई.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर जीत का खिताब अपने नाम करके हैट्रिक लगाई. भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी इस समय सेलिब्रेशन मोड में हैं. क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग अपनी जीत का जश्न मनाया. मैच के बाद वो मैदान पर ही गर्लफ्रेंड संग खुशी से झूमते दिखे.
गर्लफ्रेंड संग थिरके हार्दिक
क्रिकेट मैदान से हार्दिक पंड्या के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ईशान किशन तिरंगा लपेटकर पंजाबी गानों पर गरबा और भांगड़ा करते दिखे. दोनों क्रिकेटर्स फुल स्वैग में खुशी से झूमते नजर आए. हार्दिक को डांस करते हुए देखकर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका तालियां बजाकर उन्हें चीयर करती दिखीं.
हार्दिक के लिए लकी माहिका
एक दूसरे वीडियो में हार्दिक गर्लफ्रेंड माहिका संग मैदान में गजब का डांस करते हुए नजर आए. दोनों साथ में मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं. उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है.
टी20 वर्ल्ड कप में जीत का क्रेडिट हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को दिया है. हार्दिक, माहिका को लकी मानते हैं. उनका कहना है कि जबसे उनकी जिंदगी में माहिका की एंट्री हुई है, तभी से उनकी जीत ही जीत हो रही है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












