
तालिबान पर क्यों भड़के बिलावल भुट्टो? कहा- यह कदम इस्लाम के खिलाफ
AajTak
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने तालिबानी शासकों की ओर से अफगानी महिलाओं पर किए जा रहे अत्याचारों की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि तालिबान ने महिलाओं के अधिकार को प्रतिबंधित कर दुनिया भर के मुसलमानों को निराश किया है. उन्होंने यह भी कहा कि तालिबान का यह कदम इस्लाम के खिलाफ है.
अफगानिस्तान में जारी तालिबानी क्रूरता पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने तालिबान पर निशाना साधा है. बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में 'वुमेन इन इस्लाम' पर आयोजित एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि चरमपंथियों ने महिलाओं के शिक्षा और काम के अधिकारों पर प्रतिबंध लगाकर इस्लाम धर्म की छवि को खराब किया है. उन्होंने कहा कि इस्लाम महिलाओं को जीवन के सभी क्षेत्रों में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रोत्साहित करता है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा, "पाकिस्तान और अन्य ओआईसी (इस्लामिक सहयोग संगठन) देश महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों विशेष रूप से शिक्षा और काम के अधिकारों पर लगाए गए प्रतिबंधों पर गहरी निराशा व्यक्त करता है. तालिबान का यह कदम इस्लाम के प्रतिबंधों के विपरीत है."
उन्होंने कहा, "मैं अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार से आग्रह करता हूं कि इन प्रतिबंधों को खत्म करे और अफगानिस्तान की महिलाओं को अपने देश के विकास और प्रगति में अपना पूर्ण और अमूल्य योगदान देने दें."
पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार 'डॉन' के मुताबिक, यूएन के इस सम्मेलन में बिलावल भुट्टो पाकिस्तान के अलावा ओआईसी की मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष के रूप में संगठन के सभी सदस्य देशों के लिए भी बोल रहे थे. 57 सदस्य देशों का संगठन ओआईसी संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा अंतर सरकारी संगठन है.
पश्चिमी देशों पर साधा निशाना
पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि पश्चमी देशों की नजरों में मुस्लिम महिलाओं की छवि हमारे सांस्कृतिक, ऐतिहासिक मानदंडों और मुस्लिम समाज में महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिकाओं से परे है.

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







