
तालिबान ने जलाया घर, जान बचाने भागीं एयरपोर्ट, मार्मिक है इन पांच बहनों की कहानी
AajTak
ऐसे में काबुल हवाईअड्डे के बाहर भीड़ में फंसी पांच बहनों ने अपनी कहानी बताई कि कैसे तालिबान ने उनके घर को जला दिया और अफगानिस्तान से भागने के प्रयास में वो असफल होने के बाद हताश हैं. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये पांच बहनें हजारा समुदाय की हैं जो हिंदू कुश पहाड़ों के बीच मध्य अफगानिस्तान में हजराजत में रहने वाला एक शांतिपूर्ण शिया समूह है.
अफगानिस्तान पर आतंकी संगठन तालिबान के कब्जे के बाद से ही वहां हालात बेहद खराब हैं और काबुल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है. लोग बस किसी तरह अफगानिस्तान छोड़ देना चाहते हैं ताकि वो तालिबानियों के जुल्म से बच सकें. काबुल एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में ऐसी महिलाएं फ्लाइट के इंतजार में बैठी हैं जो अफगानिस्तान छोड़कर कहीं भी जाने को तैयार हैं ताकि वो अपनी इज्जत और जान बचा पाएं. ऐसे में काबुल हवाईअड्डे के बाहर भीड़ में फंसी पांच बहनों ने अपनी कहानी बताई कि कैसे तालिबान ने उनके घर को जला दिया और अफगानिस्तान से भागने के प्रयास में वो असफल होने के बाद हताश हैं. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये पांच बहनें हजारा समुदाय की हैं जो हिंदू कुश पहाड़ों के बीच मध्य अफगानिस्तान में हजराजत में रहने वाला एक शांतिपूर्ण शिया समूह है. इनका आरोप है कि तालिबान लंबे समय से इस समुदाय और खासकर महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं. हाई स्कूल में पढ़ने वाली 19 साल की छात्रा आईना शेख ने कहा कि वह अपनी चार बहनों और भाई के साथ हवाई अड्डे पर कई दिनों तक बैठी थी. उसने कहा, 'हम अमेरिका जाना चाहते हैं, हम यहां सुरक्षित नहीं रह सकते.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











