
तालिबान को लेकर अमेरिका पर भड़का पाकिस्तान
AajTak
पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान में बदलते हालात पर नजर बनाए हुए है और उसने अपने लोगों को आश्वासन दिया कि वह युद्धग्रस्त देश में बढ़ती अराजकता के चलते अपने देश में किसी भी तरह की अशांति पैदा करने की इजाजत नहीं देगा.
विदेशी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात से पाकिस्तान सहमा हुआ है. अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान का दबदबा बढ़ता जा रहा है. अब पाकिस्तान को डर है कि तालिबान की आक्रमकता के चलते अफगानिस्तान में गृह युद्ध का खतरा पैदा हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो उसे कई मोर्चों पर जूझना पड़ेगा. गृह युद्ध की स्थिति में अफगानिस्तान से पाकिस्तान आने वाले शरणार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी और साथ ही आतंकवाद का खतरा भी बढ़ जाएगा. अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने कहा कि वो शांति प्रक्रिया में अमेरिका के साथ होगा, लेकिन वह संघर्ष में उसका साथ नहीं देगा. (फोटो-Getty Images) पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान में बदलते हालात पर नजर बनाए हुए है और उसने अपने लोगों को आश्वासन दिया कि वह युद्धग्रस्त देश में बढ़ती अराजकता के चलते अपने देश में किसी भी तरह की अशांति पैदा करने की इजाजत नहीं देगा. (फोटो-AP)
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








