
तालिबान को झटका दे सकता है अमेरिका, अगर ऐसा हुआ तो 31 अगस्त के बाद भी डटी रहेगी सेना
AajTak
जो बाइडेन का ये बयान तब आया है, जब बीते दिन ही तालिबान ने अमेरिका को चुनौती दी थी. तालिबान ने साफ किया था कि 31 अगस्त तक अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान छोड़ना ही होगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने एक बार फिर दोहराया है कि अमेरिका 31 अगस्त तक अपने सभी सैनिकों को अफगानिस्तान (Afghanistan) से बाहर निकाल लेगा. हालांकि, इस बार उन्होंने ये भी जोड़ा है कि ज़रूरत पड़ी तो हम 31 अगस्त के बाद भी अपने सैनिकों को काबुल में रख सकते हैं. जो बाइडेन का ये बयान तब आया है, जब बीते दिन ही तालिबान ने अमेरिका को चुनौती दी थी. तालिबान ने साफ किया था कि 31 अगस्त तक अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान छोड़ना ही होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बीते दिन जी-7 की बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने अमेरिका (America) के इस प्लान को सामना रखा. जो बाइडेन ने कहा है कि हम जितनी जल्दी अपने मिशन को पूरा करेंगे, उतना हमारे सैनिकों के लिए अच्छा होगा. जो बाइडेन ने साफ कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वे 31 अगस्त के बाद भी काबुल में रुकने का प्लान तैयार रखें, अगर इसकी ज़रूरत पड़ती है तो इसे लागू किया जाएगा.70 हजार से अधिक लोगों को निकाल चुका US गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 11 सितंबर से पहले सभी अमेरिकी सैनिकों को निकालने का ऐलान किया था, ताज़ा हालात को देखते हुए 31 अगस्त तक मिशन पूरा करने का प्लान है. 14 अगस्त के बाद से ही अमेरिकी सैनिक अपने लोगों और सहयोगियों को निकालने में जुटे हैं. जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने अभी तक काबुल एयरपोर्ट से 70 हज़ार से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया है. जिन्हें अलग-अलग हिस्सों में छोड़ा गया है. काबुल एयरपोर्ट से अमेरिकी सेना और नाटो देशों की सेना के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. एक तरफ अमेरिका की ओर से अपना प्लान जाहिर किया गया है, तो तालिबान ने साफ कह दिया है कि सभी विदेशी 31 अगस्त तक अपना रेस्क्यू मिशन पूरा करें, डेडलाइन बढ़ने पर काफी दिक्कत होगी. तालिबान ने साथ ही अफगानी लोगों को अमेरिका के साथ ना जाने की अपील की है.
हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







