
तालिबान को अलकायदा चीफ अल जवाहिरी के शव की तलाश, पाकिस्तान पर भी निकाली भड़ास
AajTak
अमेरिका ने 31 जुलाई को अफगानिस्तान के काबुल में ड्रोन से एयरस्ट्राइक की थी. अमेरिका का दावा है कि इस हमले में अलकायदा चीफ अल जवाहिरी की मौत हो गई. अमेरिका का कहना था कि इस स्ट्राइक के वक्त कोई भी अमेरिकी काबुल में मौजूद नहीं था. तालिबान ने कहा कि वह एयरस्ट्राइक की जांच कर रहा है और जवाहिरी का शव नहीं मिला है.
तालिबान ने अलकायदा चीफ अल जवाहिरी की मौत को लेकर पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तालिबान के रक्षा मंत्री ने रविवार को दावा किया कि अल जवाहिरी पर एयरस्ट्राइक के लिए पाकिस्तान ने अमेरिकी ड्रोन को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी.
दरअसल, अमेरिका ने 31 जुलाई को अफगानिस्तान के काबुल में ड्रोन से एयरस्ट्राइक की थी. अमेरिका का दावा है कि इस हमले में अलकायदा चीफ अल जवाहिरी की मौत हो गई. अमेरिका का कहना था कि इस स्ट्राइक के वक्त कोई भी अमेरिकी काबुल में मौजूद नहीं था.
जवाहिरी का नहीं मिला शव
वहीं, तालिबान ने कहा कि वह जुलाई में हुई एयरस्ट्राइक की जांच कर रहा है और अलकायदा चीफ जवाहिरी का शव नहीं मिला है. अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के रक्षा मंत्री मुल्लाह मोहम्मद याकूब ने दावा किया है कि अमेरिका के ड्रोन पाकिस्तान के रास्ते काबुल पहुंचे थे.
मोहम्मद याकूब ने कहा, हमारी जानकारी के मुताबिक, ड्रोन पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान में घुसे थे. हमने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अपने एयरस्पेस को हमारे खिलाफ इस्तेमाल न करें. हालांकि, इस पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कोई जवाब नहीं दिया है.
पाकिस्तानी अधिकारियों ने ड्रोन हमले में शामिल होने या इसकी जानकारी होने से इनकार किया है. माना जा रहा है कि मोहम्मद याकूब का ये बयान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक फिर तनाव पैदा कर सकता है. उधर, तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तानी तालिबानी आतंकी संगठन के बीच मध्यस्थ्ता भी कर रहा है.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.










