
तालिबान की धमकी- अब किसी ने दिक्कत पैदा की, तो पंजशीर की तरह ही निपटेंगे
AajTak
तालिबान ने अफगानिस्तान में विरोध करने वालों को चेतावनी दी है. तालिबान ने सोमवार को पंजशीर इलाके में अपनी जीत का दावा कर दिया है. इसी दावे के साथ तालिबान की ओर से अन्य सभी को चेतावनी भी दी गई है.
तालिबान ने सोमवार को पंजशीर इलाके में अपनी जीत का दावा कर दिया है. इसी दावे के साथ तालिबान की ओर से अन्य सभी को चेतावनी भी दी गई है. प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद का कहना है कि अगर कोई भी अफगानिस्तान में दिक्कत पैदा करेगा, उससे पंजशीर की तरह की निपटा जाएगा. काबुल में सोमवार को तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब यहां पर जंग खत्म हो गई है, अफगानिस्तान शांति की ओर बढ़ चुका है. अगर अब कोई भी हथियार उठाएगा, तो वह लोगों का दुश्मन होगा. तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि बाहर से आने वाले लोग कभी भी देश को बसा नहीं पाएंगे, ऐसे में ये हमारी ही जिम्मेदारी है कि हम अपने मुल्क को बनाए. तालिबान ने पहले पंजशीर में बातचीत से हल निकालने की कोशिश की थी, लेकिन जब बातचीत सही नहीं हुई तो हमने जवाब दिया.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









