
तालिबान का क्रूर चेहरा: छोटे बच्चे को सरेआम मारे कोड़े, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
Zee News
यह वीडियो ख्वाहान जिले का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे बच्चे को सरेआम कोड़े बरसाए जा रहे हैं.
नई दिल्ली: तालिबान के क्रूर चेहरे से सारी दुनिया वाकिफ है. सभी जानते हैं कि किस तरह से तालिबान हुकूमत चलाता है. उसके जालिमाना रवैये की मिसाल पेश करते हुए कई वीडियो आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे. महिलाओं पर तरह-तरह की पाबंदी लगाने वाला पाकिस्तान अब बच्चों को भी नहीं बख्श रहा है. एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तालिबानी एक बच्चे को कोड़े मारते दिखाई दे रहे हैं. तालिबानियों ने सरेआम बच्चे पर बरसाए कोड़े मैं एक नई पीढ़ी से हूं, मैं सिर्फ खाने, सोने और घर पर रहने के लिए पैदा नहीं हुई हूं. मैं स्कूल जाना चाहती हूं. वे (तालिबानी) कौन होते हैं जो उनसे हक़ और मौके छीन लेते हैं. जब मर्द और औरत दोनों ‘अल्लाह’ के सामने समान रूप से होते हैं.
ज़ी हिंदुस्तान की एक वीडियो के मुताबिक यह वीडियो ख्वाहान जिले का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे बच्चे को सरेआम कोड़े बरसाए जा रहे हैं. इस दौरान वहां भारी तादाद में लोग मौजूद हैं जो सिर्फ इस क्रूरतो का तमाशे की तरह देख रहे हैं या फिर देखने पर मजबूर हैं.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










