
तारिक रहमान के शपथग्रहण में PM मोदी को बांग्लादेश बुलाने की मांग, BNP नेता बोले- भेजना चाहिए न्योता
ABP News
Tarique Rahman: बीएनपी के भीतर से तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश बुलाने की मांग हो रही है. हालांकि शपथग्रहण की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है.
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को मिली बंपर बहुमत के बाद पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने की तैयारी में है. इस जीत के बाद तारिक रहमान ने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को नई तरीके से शरुआत करने पर जोर दिया. इस बीच बीएनपी के भीतर से तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की मांग हो रही है.
पीएम मोदी को बांग्लादेश बुलाने की मांग
बीएनपी के नेता एएनएम एहसानुल हक मिलन ने शनिवार (14 फरवरी 2026) को उम्मीद जताई है कि पीएम मोदी को आगामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया जाएगा. तारिक रहमान की ताजपोशी में साउथ एशिया के नेताओं को आमंत्रित करने के सवाल पर BNP नेता ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि दक्षिण एशिया के सभी नेताओं का आमंत्रित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाना चाहिए. यह सामान्य शिष्टाचार है. मुझे उम्मीद है कि पूरी दुनिया हमारे साथ होगी.'
#WATCH | Dhaka, Bangladesh: On foreign policy, BNP leader ANM Ehsanul Hoque Milan says, "Friends to all, malice to none..."On whether South Asian leaders will be invited to the government's swearing-in ceremony, he says, "I don't know exactly what they're doing, but hopefully… pic.twitter.com/nulBb1tkq2













