
'तारक मेहता' में इस अंदाज से दिया जाएगा धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट, शो के नए प्रोमो में दिखी झलक
AajTak
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में हमें एक स्पेशल एपिसोड दिखेगा, जिसमें सभी किरदार लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को एक शानदार ट्रिब्यूट देंगे. वो धर्मेंद्र के आइकॉनिक किरदारों का गेटअप लेकर एक स्पेशल एक्ट परफॉर्म करेंगे.
साल 2025 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी मुश्किलों से भरा था. इस साल हिंदी सिनेमा ने अपने 'ही-मैन' धर्मेंद्र को खो दिया था. एक्टर ने 89 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली थी. ये पल हर किसी के लिए इमोशनल कर देने वाला था. अब धर्मेंद्र की लेगेसी को एक बार फिर याद किया जाएगा.
धर्मेंद्र को दिया जाएगा स्पेशल ट्रिब्यूट
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नए साल का जश्न मनने वाला है. इस खास मौके पर हम सभी किरदारों को लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देते देख सकेंगे. इससे जुड़ा शो का नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें टप्पू सेना भिड़े के पास नए साल की पार्टी का थीम आइडिया लेकर आती है. टप्पू बताता है कि 31 दिसंबर के दिन वो सभी उनके प्यारे धर्मेंद्र को याद करेंगे. उनकी याद में एक जबरदस्त प्रोग्राम का आयोजन करेंगे और खूब सारी मस्ती करेंगे. ये आइडिया सुनकर भिड़े काफी खुश दिखता है.
वो टप्पू सेना को इसे मैनेज करने की अनुमति देता है. इस एपिसोड की एक छोटी सी झलक भी हमने कुछ ही पल पहले देखी थी, जब शो की पुरुष मंडली एक अलग अंदाज में नजर आई थी. सेट से एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें जेठालाल, बापूजी, भिड़े, पोपटलाल समेत सभी नए लुक में दिखाई दिए. वहीं बैकग्राउंड में 'हैप्पी न्यू ईयर' के बैनर नजर आए, जिससे ये साफ होता है कि ये लुक सभी कास्ट ने धर्मेंद्र के आइकॉनिक किरदारों से लिए हैं.
पुराना रहा है धर्मेंद्र और 'तारक मेहता' शो का नाता
धर्मेंद्र इससे पहले तारक मेहता शो में भी आ चुके हैं. ये बात आज से करीब 12 साल पुरानी है, जब वो साल 2013 में अपनी फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' को प्रमोट करने पहुंचे थे. वो एपिसोड काफी खास था और उससे जुड़े मीम्स आज भी सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












