
'तारक मेहता' के सोढ़ी को ऑफर हुआ था 'बिग बॉस'? एक्टर ने किया खुलासा, बताया- इंटरव्यू देने गया...
AajTak
'सोढ़ी' एक्टर गुरुचरण सिंह ने खुलासा किया है कि जब वो टीवी से दूर थे, तब उन्हें सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का ऑफर आया था. मेकर्स ने उन्हें पिछले सीजन के लिए अप्रोच किया था.
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' कई लोगों की जिंदगी बदल चुका है. जो एक्टर्स अपने करियर में स्ट्रगल कर रहे थे, उन्हें इस शो ने रातोंरात स्टार बनाया. हर साल कौन-कौनसे कंटेस्टेंट्स 'बिग बॉस' के घर में आएंगे हैं, इसकी चर्चा बड़ी तेजी से होती है. अब सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के ओरिजिनल 'सोढ़ी' यानी एक्टर गुरुचरण सिंह ने खुलासा किया है कि उन्हें भी 'बिग बॉस' का ऑफर मिला था.
'बिग बॉस' के कौनसे सीजन का हिस्सा होते गुरुचरण सिंह?
गुरुचरण सिंह पिछले काफी समय से टीवी पर नजर नहीं आए हैं. वो 'तारक मेहता' शो को साल 2020 में छोड़कर चले गए थे. इसके बाद, उनपर मुसीबतों का जैसे पहाड़ सा टूट पड़ा था. ऐसे में उन्हें लेकर इस साल खबरें ये थीं कि वो सलमान खान के शो 'बिग बॉस' सीजन 19 का हिस्सा बनेंगे. हालांकि ये दावा झूठा निकला. मगर गुरुचरण ने आजतक को दिए खास इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें इस सीजन के लिए नहीं, बल्कि पिछले सीजन यानी 'बिग बॉस 18' के लिए अप्रोच किया गया था.
एक्टर ने कहा, 'मुझे पिछले साल 2024 में बिग बॉस का ऑफर आया था. शो के मेकर्स से मेरी सारी बातचीत भी हुई थी. लेकिन इस बार जो खबरें आईं कि मैं बिग बॉस 19 में जा रहा हूं, उसका मुझे खुद कोई आइडिया नहीं था. बल्कि मुझसे कई लोगों ने पूछा कि सर आप बिग बॉस में जा रहे हो ना? मैंने उनसे कहा कि जब शो शुरू हो जाएगा, तब मुझे भी खुद मालूम पड़ जाएगा कि मैं बिग बॉस में जा रहा हूं या नहीं.'
'हालांकि पिछले साल जरूर मुझे ऑफर किया गया था. मैं उनके सेट पर भी इंटरव्यू देने गया था, जो मुंबई के फिल्म सिटी में बना हुआ है. मुझे उस वक्त पूरी उम्मीद थी, मैं 100% सोचकर भी बैठा था कि मैं शो में जाऊंगा. लेकिन ठीक है. भगवान की कृपा से कभी हां होती है, कभी ना.'
कब टीवी पर दोबारा दिखेंगे गुरुचरण सिंह?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










