
'तारक मेहता...' के मेकर्स ने खोली पुरानी 'अंजलि भाभी' की पोल, बताई पेमेंट ना देने की वजह
AajTak
अंजलि तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलैरिटी पाने वाली नेहा मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अपनी जिंदगी के 12 साल दिये. शो में एक दशक से भी ज्यादा का वक्त बिताने वालीं नेहा ने हाल ही में हैरान करने वाला खुलासा किया.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) ना सिर्फ टेलीविजन का सबसे पॉपुलर शो है, बल्कि सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला सीरियल भी है. पिछले कई महीनों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा किसी ना किसी वजह न्यूज में बना हुआ है. कभी कोई शो छोड़ कर जाता है, तो कभी कोई नया एक्टर एंट्री लेता है. वहीं अब 2020 में शो को अलविदा कह चुकीं नेहा मेहता (Neha Mehta) को लेकर एक नई खबर सामने आई है.
एक्ट्रेस ने लगाया आरोप अंजलि तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलैरिटी पाने वाली नेहा मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अपनी जिंदगी के 12 साल दिये. शो में एक दशक से भी ज्यादा का वक्त बिताने वालीं नेहा ने हाल ही में हैरान करने वाला खुलासा किया. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सीरियल में अपने आखिरी छह महीने के काम के बकाया पैसे अब तक अदा नहीं किये गये हैं.
वो हिंदी सीरियल्स जिनके VFX देख कर हुआ लोगों का भेजा फ्राई
नेहा मेहता ने जो कहना था कह दिया. वहीं अब मेकर्स ने उनकी बात का जवाब दिया है. प्रोडक्शन हाउस की ओर से जारी स्टेटमेंट में नेहा के आरोपों को गलत बताया गया है. प्रोडक्शन हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा, हम अपने कलाकारों को अपनी फैमिली मानते हैं. सेटलमेंट के लिये उनसे कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वो Exit पेपर्स पर साइन करने से कतरा रही हैं.
किस इस वजह से टूट रहा है सुष्मिता सेन के भाई-भाभी का रिश्ता, Charu Asopa ने दिया हिंट!
बिना मिले छोड़ा था शो प्रोडक्शन हाउस ने अपने स्टेटमेंट में ये भी कहा है कि नेहा शो छोड़ने से पहले किसी से मिल कर नहीं गईं. इसके बाद वो पिछले दो सालों से किसी की भी बात का जवाब नहीं दे रही हैं. इसलिये बेहतर है कि वो मेकर्स पर झूठे आरोप लगाने के बजाये, उनकी ईमेल का जवाब दें. नेहा मेहता और मेकर्स ने मामले में अपना-अपना पक्ष रख दिया है. कौन सही है और कौन गलत इसका फैसला भी जल्द ही हो जायेगा.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










