
ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और डबल मर्डर... चौबीस घंटे से पहले पुलिस के हत्थे चढ़े दो शूटर्स
AajTak
यमुनानगर पुलिस ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि यमुनानगर जिले के रादौर इलाके में मौजूद गांव खेड़ी लक्खा सिंह में एक जिम के बाहर तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो बदमाशों सचिन हाण्डा और अरबाज को गिरफतार कर लिया गया है.
हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक कस्बे का गांव गुरुवार की सुबह गोलियों की आवाज़ से दहल उठा था. जहां कुछ बदमाशों के ताबड़तोड़ फायरिंग करके एक जिम के बाहर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने वारदात के 24 घंटे पूरे होने से पहले ही इस सनसनीखेज शूट आउट में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.
रंजिश या गैंगवार? यमुनानगर पुलिस ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि यमुनानगर जिले के रादौर इलाके में मौजूद गांव खेड़ी लक्खा सिंह में एक जिम के बाहर तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले दो बदमाश सचिन हाण्डा पुत्र यतिन्द्र हाण्डा निवासी छछरौली और अरबाज पुत्र मुनबर निवासी गांव ताजेवाला को गिरफतार कर लिया गया है.
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शुक्रवार के दिन अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड के पीछे क्या कारण है और कितने लोग शामिल हैं. ये रंजिश है या गैंगवार? इस बारे में जल्द खुलासा किया जाएगा.
जिम के बाहर खूनी खेल आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह यमुनानगर जिले के कस्बा रादौर के गांव खेड़ी लक्खा सिंह में मौजूद पावर जिम से बाहर निकलते समय तीन दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इस हमले में दो युवकों पंकज मलिक और वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि उनके तीसरे दोस्त अर्जुन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.
यमुनानगर पुलिस को इस हत्याकांड का एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जो इस केस को ट्रेस करने में काफी मददगार भी साबित हुआ है. पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस गैंगवार के एंगल पर से मामले को देख रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











