
ताजमहल में मकबरा या मंदिर? इतिहासकार बोले- 22 कमरे का ताला खुलते ही खुल जाएगा राज
AajTak
ताजमहल के 22 कमरों को खोलने को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस पर इतिहासकार राजकिशोर ने सवाल उठाया, 'जब इतनी बड़ी इमरात का निर्माण हो रहा था तो शाहजहां ताजमहल में क्यों नहीं था?'
ताजमहल एक बार फिर विवादों के घेरे में है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिसमें ताजमहल के नीचे 22 कमरों का जिक्र किया गया और कमरों को खोलने की बात कही गई है, जिस पर आगरा के इतिहासकार राजकिशोर का कहना है कि अगर 22 कमरे खुलते हैं तो ये पता चल जाएगा कि वहां मंदिर थी या नहीं?
इतिहासकार राज किशोर ने कहा, '22 कमरों में अगर किसी प्रकार के मंदिर के चिन्ह मिलते हैं तो पता चलेगा कि किसी समय में ये मंदिर था न कि मकबरा और अगर कोई चिन्ह नहीं मिलता है तो ये विवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा इसलिए ये जरूरी है कि 22 कमरों को खोला जाए और याचिकाकर्ता ने सही मांग की है.'
'45 साल बाद ASI ने बंद किया था रास्ता'
इतिहासकार राज किशोर ने कहा, 'ताजमहल के नीचे बने 22 कमरों तक जाने के लिए पहले रास्ता था, लेकिन 45 साल पहले एएसआई ने रास्ता बंद कर दिया. उन 22 कमरों में क्या है? ये रहस्य अब तक नहीं खुल पाया है.' राज किशोर ने कहा कि ताजमहल के इन 22 कमरों के खोलने के बाद ताजमहल से जुड़े सभी रहस्य बाहर आ जाएंगे.
राज किशोर ने कहा, 'जिस वक्त ताजमहल का निर्माण हुआ, उस वक्त शाहजहां दक्षिण भारत में था. मुमताज भी उनके साथ थी. बुराहनपुर में मुमताज की मौत हुई. शाहजहां का बेटा सूजा, मुमताज के शव को लेकर आगरा आया, पहले मुमताज को ताजमहल की मुख्य इमारत और संग्रहालय के बीच में दफन किया गया और उसके 6 महीने बाद ताजमहल के मुख्य मकबरे में दफन किया गया.'
'ताजमहल के निर्माण के दौरान शाहजहां क्यों मौके पर नहीं था?'

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











