
ताकतवर नेता का बेटा, BMW कार और बोनट पर घिसटता कानून... मुंबई Hit and Run Case की Inside Story
AajTak
BMW Hit and Run Case: मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें बनाई गई हैं. शिवसेना के नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह पर बीएमडब्ल्यू कार से स्कूटी सवार दंपति को टक्कर मारने का आरोप है. इस हादसे में महिला की मौत हो गई है.
दिल्ली में एक कार के पहिए तले एक लड़की पूरे 12 किलोमीटर तक पथरीली सड़क पर घिसटती रही. मुंबई में एक महिला BMW कार की बोनट पर 2 किलोमीटर तक घसीटी जाती रही. अभी हफ्ता भर पहले 1 जुलाई को देश को रोड एक्सिडेंट के लिए एक नया कानून मिला है. सड़क सुरक्षा को लेकर इस नए भारतीय न्याय संहिता के नए कानून में कहा गया है कि यदि किसी गाड़ी से कोई एक्सिडेंट हो जाता है और एक्सिडेंट के फौरन बाद गाड़ी का ड्राइवर सिर्फ पुलिस या अथॉरिटी को इस एक्सिडेंट की जानकारी भर दे देता है तो कानून उसके साथ नर्म रुख अपनाएगा.
एक्सिडेंट के बाद ड्राइवर किसी को कुछ बताए बिना फरार हो जाता है तो उसे कम से कम 10 साल कैद की सजा होगी. भारतीय न्याय संहिता ने रोड सेफ्टी को लेकर एक अच्छा कानून बनाया है. लेकिन अफसोस इस नए कानून में वो एक नई बात जोड़ना भूल गए. यदि कोई ड्राइवर अपनी गाड़ी के बोनट पर किसी को कई किलोमीटर तक घसीट कर ले जाए या फिर कोई ड्राइवर अपनी कार के पहियों तले किसी को मीलों घसीटता रहे. फिर जब उसे यकीन हो जाए कि सामने वाला मर चुका है या मर चुकी है और फिर वो पुलिस या किसी अथॉरिटी को इन्फॉर्म करे तो ऐसी सूरत में उसे क्या सजा होगी.
क्या महज 10 साल बाद ऐसे लोग रिहा हो जाएंगे? जो दिल्ली में हुआ, जो पुणे में हुआ, जो चेन्नई में हुआ और अब जो मुंबई में हुआ. उसे देखते हुए ये सवाल उठना लाजमी है. जिस देश में रोड एक्सिडेंट में हर साल पूरी दुनिया के मुकाबले सबसे ज्यादा मौत होती हो. जिस देश में हर साढ़े तीन मिनट में एक शख्स सड़क मर जाता हो. हर 1 घंटे में 19 लोग पहियों के नीचे आकर दम तोड़ देते हो. हर साल लगभग एक लाख सत्तर हजार लोगों की मौत होती हो. ऐसे में इन डरावने आंकड़ों को देखते हुए ये सवाल और भी गंभीर हो जाता है. क्योंकि ऐसा ही एक हादसा मुंबई के पॉश इलाके में हुआ है.
45 साल की कावेरी नखवा वर्ली के कोलीवाड़ा में रहती थीं. वो एक मछुआरा थीं. अपने पति प्रदीप नखवा के साथ वो हर सुबह मुंबई के ससून डॉक से मछलियां खरीदती और फिर उसे लोकल मार्केट में बेचा करती. 7 जुलाई की सुबह कावेरी और उनके पति प्रदीप स्कूटी पर ससून डॉक से लौट रहे थे. तब सुबह के ठीक 5 बजकर 25 मिनट हुए थे. स्कूटी तब वर्ली के डॉक्टर एनी बेसेंट रोड से गुजर रही थी. तभी अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार BMW कार आती है और स्कूटी को टक्कर मार देती है. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी चला रहे प्रदीप और पीछे बैठी उनकी पत्नी कावेरी दोनों हवा में उछल गए.
इसके बाद BMW की बोनट पर गिर पड़ते हैं. किसी तरह प्रदीप खुद को बोनट से अलग करता है. नीचे गिर पड़ता है. जबकि कावेरी बोनट पर फंस जाती है. कार ड्राइवर जानता है कि उसने एक स्कूटी को टक्कर मारी. वो देख रहा होता है कि उसकी कार के बोनट पर एक महिला फंसी हुई है. लेकिन इसके बावजूद वो BMW को भगाता रहता है. करीब 2 किलोमीटर दूर जाने के बाद कावेरी बोनट से नीचे गिरती है. तब भी कार ड्राइवर ने उतर कर ये देखने की कोशिश नहीं की, कि वो जिंदा है भी कि नहीं. इसके बाद BMW बांद्रा-वर्ली सी लिंक कि तरफ भाग जाती है. कावेरी पर कुछ लोगों की नजर पड़ती है.
पुलिस को खबर दी जाती है. पुलिस कावेरी को अस्पताल लेकर पहुंचती है. लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुकी थी. उधर 2 किलोमीटर पहले कावेरी का पति प्रदीप किसी तरह खुद को BMW के बोनट से तो अलग कर चुका था. लेकिन वो भी जख्मी था. उसे भी अस्पताल ले जाया गया. प्रदीप खतरे से बाहर हैं. लेकिन जैसे ही उनको अपनी पत्नी की मौत की खबर मिली. उसने सिर्फ इतना ही कहा अगर ड्राइवर ने जरा सी इंसानियत दिखा दी होती. कार रोक देता. तो मेरी बीवी आज जिंदा होती. ये तो रही हादसे की बात. अब सवाल ये कि उस BMW के अंदर कौन था? कार को चला रहा वो ड्राइवर कौन था?

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







