
तहखाने में मिले सैकड़ों इंसानी खोपड़ी और सड़ते शव... शख्स की करतूत जान पुलिस के उड़े होश
AajTak
एक शख्स पुराने कब्रिस्तान में जाकर कब्रों को खोदकर अवशेष निकाल लेता था. पुलिस ने एक कार में मिली कुछ खोपड़ी और हड्डियों की जब जांच शुरू की, तब जाकर पूरा मामला खुला.
फिलाडेल्फिया के बाहरी इलाके में एक परित्यक्त कब्रिस्तान के पास एक कार की पिछली सीट पर कुछ हड्डी के टुकड़े और एक खोपड़ी मिली थी. पुलिस ने इसे जब्त कर लिया और इस मामले की छानबीन शुरू कर दी. इनवेस्टिगेशन में पुलिस के सामने ऐसा सच आया कि उनके होश उड़ गए.
कार में मिली हड्डियों और खोपड़ियों ने पुलिस को मानव अंगों से भरे तहखाने तक पहुंचा दिया. एसोसिएट प्रेस के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों का इसके बारे में कहना है कि इसे एक ऐसे व्यक्ति ने जमा कर रखा था जिस पर कब्रों से लगभग 100 मानव अवशेषों के सेट चुराने का आरोप है.
अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार रात को हुई गिरफ्तारी के साथ माउंट मोरिया कब्रिस्तान में हुई चोरी की घटनाओं की महीनों लंबी जांच समाप्त हो गई. यहां नवंबर की शुरुआत से कम से कम 26 कब्रों को जबरन खोला गया था.
तहखाने में मिली 100 से ज्यादा खोपड़ियां बाद में जांचकर्ताओं ने 34 साल के जोनाथन क्रिस्ट गेर्लाच के एफ्राराटा स्थित घर में जमीन के अंदर बने तहखाने से 100 से अधिक मानव खोपड़ियां, कई लंबी हड्डियां, ममीकृत हाथ और पैर, कुछ सड़ती हुई बॉडी और अन्य कंकाल काफी हड्डी के टुकड़े बरामद किए थे.
डेलावेयर काउंटी के जिला अटॉर्नी टैनर राउज़ ने कहा कि सभी मानव अंग और शरीर के अवशेष वे अलग-अलग अवस्थाओं में थे. उनमें से कुछ लटके हुए थे. कुछ के टुकड़े-टुकड़े किए गए थे और कुछ खोपड़ियां बस एक शेल्फ पर रखी थीं. अधिकारियों ने बताया कि काफी शव तहखाने में मिले थे, और उन्हें कब्रों से जुड़े गहने भी बरामद हुए. एक शव में तो पेसमेकर भी लगा हुआ था.
पुलिस का कहना है कि गेर्लाच ने 1855 में बने इस कब्रिस्तान में कब्रो और भूमिगत तहखानों को निशाना बनाया था. माउंट मोरिया कब्रिस्तान येडन में स्थित 160 एकड़ में फैला ऐतिहासिक स्थल है. यहां अनुमानित 150,000 कब्रें हैं. इसे देश का सबसे बड़ा परित्यक्त कब्रिस्तान माना जाता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









