
तवांग झड़प के बाद भारत-चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत, इस मुद्दे पर सहमत हुए दोनों देश
AajTak
तवांग क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद भारत-चीन कॉर्प्स कमांडर स्तर की 17वें दौर की बैठक हुई. यह बैठक 20 दिसंबर 2022 को चीनी पक्ष के चुशुल-मोल्दो बॉर्डर मीटिंग पॉइंट पर हुई. इस दौरान दोनों पक्षों ने निकट संपर्क में रहने और सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत बनाए रखने और जल्द से जल्द शेष मुद्दों के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर काम करने पर सहमति व्यक्त की.
भारत के अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में तवांग क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई. इस बीच भारत-चीन कॉर्प्स कमांडर स्तर की 17वें दौर की बैठक 20 दिसंबर 2022 को चुशुल-मोल्दो बॉर्डर मीटिंग पॉइंट पर हुई.
इससे पहले 17 जुलाई 2022 को पिछली बैठक हुई थी. उसके बाद इस 20 दिसंबर को दोनों पक्षों ने खुले और रचनात्मक तरीके से पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ संबंधित मुद्दों के समाधान पर बातचीत की है. इस बातचीत के दौरान दोनों पक्ष पश्चिमी क्षेत्र में जमीनी स्तर पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर सहमत हुए. दोनों पक्षों ने निकट संपर्क में रहने और सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत बनाए रखने और जल्द से जल्द शेष मुद्दों के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर काम करने पर सहमति व्यक्त की.
इससे पहले जुलाई महीने में हुई थी बातचीत
इससे पहले 17 जुलाई को हुई बातचीत के बाद भारत और चीन की ओर से ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया गया था. जिसमें कहा गया था कि मीटिंग में दोनों ने खुलकर अपनी बातों को रखा और गंभीरता से मुद्दों पर बात की. दोनों देशों ने फिर इस बात को दोहराया कि एलएसी पर शांति के लिए जल्दी ही बचे हुए मुद्दों का समाधान जरूरी है. दोनों देशों ने दोहराया कि बातचीत जारी रहेगी और सैन्य और डिप्लोमेटिक तरीके से बातचीत से इन मुद्दे का समाधान निकाला जाएगा. इसके बाद अब 20 दिसंबर को दोनों के बीच 17 दिसंबर को बातचीत हुई.
9 दिसंबर को हुई थी झड़प
बताते चलें कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी सेना और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प को लेकर चीन की सेना ने देर से पहला रिएक्शन दिया था. इस झड़प को लेकर चीन ने भारतीय सेना पर ठीकरा फोड़ दिया था. चीनी सेना ने आरोप लगाया कि भारतीय सेना के जवानों ने अवैध तरीके से विवादित सीमा को पार किया था, जिसकी वजह से झड़प शुरू हुई. हालांकि, मोदी सरकार ने बयान में कहा कि 9 दिसंबर को हुई झड़प में भारतीय सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर उन्हें बाहर खदेड़ दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिक का निधन नहीं हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








