
तलाक के बाद भी EX वाइफ को नहीं भूले हार्दिक पंड्या, दिया करोड़ों का तोहफा!
AajTak
हार्दिक पंड्या एक शानदार क्रिकेटर होने के साथ एक बेहतरीन पिता भी हैं. हार्दिक अपने बेटे अगस्त्य संग खास बॉन्ड शेयर करते हैं. अब उन्होंने बेटे को करोड़ों का स्पेशल गिफ्ट दिया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है.
हार्दिक पंड्या एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ हमेशा हेडलाइन्स में बनी रहती है. हार्दिक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मगर इस बार उनकी चर्चा डेटिंग लाइफ की वजह से नहीं, बल्कि एक बेहतरीन पिता के तौर पर हो रही है. दरअसल, हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य पंड्या और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को करोड़ों का गिफ्ट दिया है.
बेटे के नाम हार्दिक का गिफ्ट!
जी हां, हार्दिक पंड्या और नताशा भले ही तलाक लेकर अलग हो गए हैं. मगर वो साथ मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं. बेटे की वजह से दोनों जुदा होकर भी जुड़े हुए हैं. हार्दिक ने अब अपने 5 साल के बेटे अगस्त्य और एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक को करोड़ों की लग्जरी कार गिफ्ट की है.
सोशल मीडिया पर नताशा और उनके बेटे की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वो ब्लैक कलर की लैंड रोवर डिफेंडर कार की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रहे हैं. कार के बराबर में एक नोट और अगस्त्य का फोटो फ्रेम लगा है, जिसपर लिखा है- PAPA TO AGASTYA. पोस्ट के कैप्शन में भी बताया गया कि ये कार हार्दिक पंड्या ने खरीदी है.
कितनी है कार की कीमत?
वायरल पोस्ट के बाद फैंस का मानना है कि हार्दिक ने ही अपने लाडले बेटे और एक्स वाइफ को ये कार गिफ्ट की है. इस लैंड रोवर डिफेंडर कार की कीमत ऑन रोड 3-4 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










