
'तलवार-ढाल' का 'जलती मशाल' से मुकाबला, इन चुनाव चिन्हों का शिवसेना से पुराना नाता
AajTak
चुनाव आयोग ने शिंदे गुट और ठाकरे गुट, दोनों को ही चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं. बता दें कि ठाकरे गुट को 'ज्वलंत मशाल' (मशाल) और एकनाथ शिंदे गुट को 'दो तलवारें और एक ढाल' का चुनाव चिन्ह दिया गया है. यह दोनों ही निशान एक समय पर मूल पार्टी शिवसेना से जुड़े हुए थे. फिर लंबे टाइम बाद जाकर पार्टी को 'धनुष और तीर' का चुनाव चिन्ह मिला था.
महाराष्ट्र में शिवसेना के चुनाव चिन्ह की जंग को थामते हुए चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट और शिंदे गुट दोनों को नए चुनाव चिन्ह और नाम आवंटित कर दिए हैं. बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट को 'ज्वलंत मशाल' (मशाल) और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को 'दो तलवारें और एक ढाल' का चुनाव चिन्ह दिया गया है. यह दोनों ही निशान एक समय पर मूल पार्टी शिवसेना से जुड़े हुए थे. फिर लंबे टाइम बाद जाकर पार्टी को 'धनुष और तीर' का चुनाव चिन्ह मिला था.
बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना ने 1985 में 'ज्वलंत मशाल' प्रतीक का उपयोग करके सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था, जिसे अब गुटीय झगड़े के बीच चुनाव आयोग द्वारा उद्धव ठाकरे गुट- 'शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे' को आवंटित किया गया है. शिंदे गुट को 'दो तलवारें और एक ढाल' का प्रतीक आवंटित किया गया है.
भुजबल ने मशाल के चिन्ह पर जीता था चुनाव
बता दें कि शिवसेना के पूर्व नेता छगन भुजबल ने पार्टी में रहते हुए मुंबई के मझगांव निर्वाचन क्षेत्र से 'ज्वलंत मशाल' चिन्ह पर चुनाव जीता था. उस वक्त संगठन के पास एक निश्चित चुनाव चिन्ह नहीं था. भुजबल ने बाद में विद्रोह किया और कांग्रेस में शामिल होने के लिए शिवसेना छोड़ दी. वह अब शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक प्रमुख नेता हैं.
तलवार और ढाल पर भी चुनाव लड़े कुछ उम्मीदवार
शिवसेना ने पहले भी नगर निकाय और विधानसभा चुनावों के दौरान 'ज्वलंत मशाल' चिन्ह का इस्तेमाल किया था. शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर, जो पार्टी की स्थापना के बाद से पार्टी के साथ रहे हैं, उन्होंने बताया कि पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों को 1968 में 'तलवार और ढाल' का चुनाव चिह्न मिला था, जब उन्होंने मुंबई सहित पहला निकाय चुनाव लड़ा था. वहीं 1985 में, कई उम्मीदवारों को प्रतीक के रूप में 'ज्वलंत मशाल' मिला.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







