
तरनतारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या: क्लासरूम में घुसकर सिर में गोली मारी, खुद को भी शूट कर सुसाइड किया; VIDEO सामने आया
AajTak
Punjab TarnTaran: तरन तारन के माई भागो लॉ कॉलेज में एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया.पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव उसमा के 'माई भागो लॉ कॉलेज' में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और पलक झपकते ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है.
मृतका की पहचान संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि हमलावर छात्र की पहचान प्रिंस राज निवासी गांव मलियां के रूप में हुई है.
घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और वहां बैठी संदीप कौर के सिर में बेहद करीब से गोली मार देता है. इसके तुरंत बाद वह दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर में गोली मारकर वहीं गिर पड़ता है. गोलीबारी इतनी सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. देखें VIDEO:-
DSP जगबीर सिंह ने बताया कि जैसे ही क्लास शुरू हुई, यह घटना घटी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक छात्र कॉलेज के अंदर पिस्तौल लेकर कैसे दाखिल हो गया? क्या गेट पर कोई चेकिंग नहीं हुई थी?

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








