
तमिलनाडु: सैनिटाइजर से बना रहे थे शराब, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
AajTak
मामला कुड्डालोर जिले का है जहां रामनाथन कुप्पम नाम की जगह पर सैनिटाइजर से शराब बनाई जा रही थी. तमिलनाडु में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है जिस कारण वहां सरकारी ठेके की दुकानें बंद हैं.
तमिलनाडु पुलिस ने छः ऐसे लोगों को अरेस्ट कर लिया है जो सैनिटाइजर से शराब बना रहे थे. मामला कुड्डालोर जिले का है जहां रामनाथन कुप्पम नाम की जगह पर सैनिटाइजर से शराब बनाई जा रही थी. तमिलनाडु में इस समय लॉकडाउन लगा हुआ है जिस कारण वहां सरकारी ठेके की दुकानें बंद हैं. 19 मई के दिन तमिलनाडु पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा सैनिटाइजर से अवैध तरीके से शराब बनाई जा रही है. इसके बाद पुलिस मौके पर ही पहुंच गई जहां सैनिटाइजर से शराब बना रहे 6 लोगों को अरेस्ट कर लिया.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











