
तमिलनाडु में फिर दिखाई दिया हिंदी का विरोध, बुजुर्ग ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह
AajTak
तमिलनाडु में डीएमके के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता ने हिंदी के विरोध में आत्मदाह कर लिया. उनकी चिंता थी कि राज्य में हिंदी माध्यम के जरिए शिक्षा दी जाएगी, जिससे बच्चों को बहुत दिक्कत होगी. इसलिए उन्होंने डीएमके कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए आत्मदाह कर लिया.
दक्षिण भारत में एक बार हिंदी भाषा के विरोध में सुर दिखाई दे रहे हैं. तमिलनाडु के सलेम जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 85 वर्षीय किसान ने हिंदी भाषा का विरोध करते हुए आत्मदाह कर लिया.
प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी डीएमके के एक पूर्व कृषि संघ के आयोजक थंगावेल (85) ने आज सुबह मेट्टूर के बगल में थलाइयुर में डीएमके पार्टी कार्यालय के सामने हिंदी थोपने का विरोध किया.
पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग
आज सुबह करीब 11 बजे उन्होंने पहले अपने शरीर पर पेट्रोल डाला और फिर खुद को आग लगाकर सुसाइड कर लिया. 85 वर्षीय थंगावेल सीएम स्टालिन की पार्टी डीएमके के सक्रिय सदस्य थे और हिंदी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे.
केंद्र सरकार की योजना से थे परेशान
थंगावेल हिंदी के माध्यम से शिक्षा और हिंदी की पढ़ाई को लेकर केंद्र सरकार के कथित कदम से परेशान थे. आत्मदाह से पहले थंगावेल ने एक बैनर में लिखा, "मोदी सरकार, केंद्र सरकार, हमें हिंदी नहीं चाहिए, हमारी मातृभाषा तमिल है, हिंदी विदूषकों की भाषा है. हिंदी भाषा थोपने से छात्रों के जीवन पर असर पड़ेगा, हिंदी से छुटकारा मिलेगा." हिंदी से छुटकारा, हिंदी से छुटकारा." खुद को आग में झोंकने के तुरंत बाद थंगावेल की मौके पर ही मौत हो गई.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









