
'तमिलनाडु में इनका दम घुट रहा है', CM स्टालिन का BJP पर वार
AajTak
दक्षिण भारत के राज्यों में सियासी जमीन तलाश रही बीजेपी पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने जमकर हमला बोला है. डीएमके प्रमुख ने बीजेपी को घेरते हुए कहा है कि तमिलनाडु में इनका दम घुट रहा है क्योंकि यहां की जनता धर्म और राजनीति को अलग-अलग रखती है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दक्षिण भारत के राज्यों में अपनी सियासी जमीन तैयार करने के लिए पूरा जोर लगा रही है. बीजेपी की नजरें कर्नाटक के बाद तेलंगाना के साथ ही तमिलनाडु पर भी हैं. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने बीजेपी पर हमला बोला है.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि वो जीत के लिए कुछ भी कर सकती है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में लोग राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखते हैं और यही कारण है कि यहां बीजेपी का दम घुट रहा है. स्टालिन ने कहा कि बीजेपी, एआईएडीएमके की आंतरिक कलह का फायदा उठाना चाहती है.
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास दिखाने के लिए अपनी कोई सफलता नहीं है तो ये हमें अपमानित करने की कोशिश करते हैं. स्टालिन ने आगे कहा कि यह सोचकर सुस्त न हों कि हम विधानसभा चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने कहा कि ये सुनिश्चित करें कि हम ही तमिलनाडु पर शासन करने वाले हैं. हमें जनता का अतिरिक्त समर्थन प्राप्त है.
तमिलनाडु के सीएम ने कहा कि यह मुझे थोड़ा डराता है क्योंकि मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि इस पर खरा उतरूं. उन्होंने कहा कि अगर बारिश नहीं हुई तो वे मुझे दोष देंगे. अगर बारिश ज्यादा हो गई तो भी वे मुझे ही दोष देंगे. स्टालिन ने कहा कि रोज इस उम्मीद से जागता हूं कि कोई नई समस्या न हो.
उन्होंने कहा कि आज बाथरूम और बेडरूम को छोड़कर सब कुछ पब्लिक हो गया है. सबके पास कैमरे वाला फोन है. सार्वजनिक रूप से ही नहीं बल्कि निजी तौर पर भी बोलते समय सावधान रहें नहीं तो हमें अपना समय इन आरोप का धब्बा धोने में ही लगा देना पड़ेगा.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि हम जो बोल रहे हैं, उसे काटकर और एडिट करके चलाया जा रहा है यही तो हमारे दुश्मन चाहते हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










