
तमिलनाडु: जल्लीकट्टू बैल को जबरन खिलाया जिंदा मुर्गा, वीडियो वायरल होने पर यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
चिन्नाप्पमपट्टी का ये वीडियो दिसंबर 2023 में आरोपी रागु द्वारा पोस्ट किया गया था. इसमें तीन लोगों को एक बैल को पकड़े हुए दिखाया गया है और वे बैल को जबरदस्ती जिंदा मुर्गे को चबाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
तमिलनाडु में जानवरों के प्रति क्रूरता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बैल को जबरन जिंदा मुर्गा खिलाया गया. पुलिस ने सालेम जिले के एक यूट्यूबर के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसने अपने जल्लीकट्टू बैल को जिंदा मुर्गा खिलाते हुए एक वीडियो अपलोड किया था.
चिन्नाप्पमपट्टी का ये वीडियो दिसंबर 2023 में आरोपी रागु द्वारा पोस्ट किया गया था. इसमें तीन लोगों को एक बैल को पकड़े हुए दिखाया गया है और वे बैल को जबरदस्ती जिंदा मुर्गे को चबाने के लिए मजबूर कर रहे हैं.
पुलिस को वीडियो के बारे में चेन्नई स्थित एनजीओ पीपल फॉर कैटल इन इंडिया के संस्थापक अरुण प्रसन्ना ने जानकारी दी. प्रसन्ना ने मंगलवार को थरामंगलम पुलिस इंस्पेक्टर को पत्र लिखा और बताया कि बैल शाकाहारी होते हैं और जानवरों को कच्चा मांस खिलाने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.
प्रसन्ना ने कहा, "मुर्गे को बेरहमी से पकड़ने और बैल के दांतों के बीच दबवाकर धीरे-धीरे चबाकर जिंदा मौत के घाट उतारे जाने पर कितना भय और दर्द सहना पड़ा होगा, इसकी कल्पना करना मुश्किल है."
शिकायतकर्ता ने आगे कहा, "इसी तरह, हड्डियों और पंखों को चबाने, खून पीने और मांस निगलने के लिए मजबूर होने के दौरान बैल को कितना भ्रम और परेशानी सहनी पड़ी होगी. ये कुछ ऐसा है जिसे करने और समझने के लिए बैल किसी भी तरह से जैविक रूप से सुसज्जित नहीं है."
उन्होंने पुलिस से इस वीडियो में शामिल लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप सहित पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का आग्रह किया. शिकायत के आधार पर थरमंगलम पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









