तमिलनाडु: कलाक्षेत्र के सहायर प्रोफेसर पर केस दर्ज, छात्राओं ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप
AajTak
यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद हरि पदमन पर आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन पर महिला उत्पीड़न अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन भी खत्म कर दिया है.
तमिलनाडु पुलिस ने शुक्रवार को कलाक्षेत्र के सहायक प्रोफेसर हरि पदमन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है. दरअसल, कुछ दिनों पहले रुक्मिणी देवी कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स की छात्राओं ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कैंपस में छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रही थीं. जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद हरि पदमन पर आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन पर महिला उत्पीड़न अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन भी खत्म कर दिया है.
बता दें कि गुरुवार को प्रोफेसर के खिलाफ गंभीर आरोपों के बावजूद संस्थान की निष्क्रियता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कलाक्षेत्र के छात्रों द्वारा प्रार्थना सभा का बहिष्कार किया गया था. छात्रों ने कथित उत्पीड़कों को निलंबित करने और बिना किसी डर के अपने अनुभव साझा करने के लिए परिसर में सुरक्षित माहौल की मांग की. विरोध प्रदर्शन के बाद छह अप्रैल तक कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया. कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल खाली करने के लिए भी कहा है.
मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया
न्यूज एजेंसी के मुताबिक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संस्थान कलाक्षेत्र फाउंडेशन में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर राज्य विधानसभा में उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया. कथित यौन उत्पीड़न का मुद्दा उठाने वाले विधायकों के जवाब में स्टालिन ने कहा कि जब यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया तो उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को संस्थान भेजा और उन्होंने पूछताछ की.
मुख्यमंत्री ने कहा, "छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाए गए हैं. एक महिला इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को परिसर में तैनात किया गया है. अगर जांच के दौरान उत्पीड़न का आरोप साबित होता है, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी, अपराधी चाहे जो भी हो.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







