
तमिलनाडुः वोटिंग खत्म होने के बाद स्कूटी पर रखकर EVM ले जा रहे थे दो लोग, भीड़ ने घेरा
AajTak
तमिलनाडु विधानसभा के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई. वोटिंग खत्म होने के बाद शाम को दो लोग स्कूटी पर EVM रखकर ले जाते हुए पकड़ाए. भीड़ ने देखा तो उन्हें घेर लिया. इस मामले पर राज्य के चुनाव अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि इन EVM का इस्तेमाल वोटिंग के लिए नहीं हुआ था.
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद स्कूटी पर EVM रखकर ले जाने का मामला सामने आया है. स्कूटी पर EVM रखकर ले जा रहे लोगों को भीड़ ने पकड़ा. मामला वेलाचेरी का है, जहां मंगलवार शाम वोटिंग खत्म होने के बाद दो लोग स्कूटी पर EVM रखकर ले जा रहे थे. द्रमुक (DMK) का दावा है कि ये लोग EVM के साथ कोई गड़बड़ करने वाले थे. हालांकि, इन लोगों को भीड़ ने देख लिया, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई. हंगामा उस समय और बढ़ गया, जब पुलिस ने मौके से तीन लोगों को बिना किसी जांच के वहां से हटाने की कोशिश की. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. जबकि द्रमुक नेता और चेन्नई के पूर्व मेयर एमए सुब्रमणियम ने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले पर सफाई मांगी.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











