
तब BJP से नजदीकी पर आरसीपी नपे, अब RJD को लेकर ललन पर लाल नीतीश! ये 7 अपने हो गए बेगाने
AajTak
सियासी हलकों में बिहार के सीएम नीतीश कुमार फिर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि 2024 के चुनाव से पहले नीतीश अपनी पार्टी जेडीयू के पेच कसने में जुट गए हैं. नीतीश को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर खटपट चल रही है. कहते हैं कि RJD से ललन सिंह की नजदीकी नीतीश कुमार को अखर रही है, इसलिए पार्टी अध्यक्ष पद से उनकी विदाई हो सकती है.
बिहार में जेडीयू के अंदरखाने एक बार फिर उथल-पुथल की खबरें हैं. कहा जा रहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ना चाहते हैं. नीतीश और ललन के बीच दरार की अटकलों के कई कारण गिनाए जा रहे हैं. हालांकि, अगर ललन सिंह पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी छोड़ते हैं तो जेडीयू के इतिहास में यह पहली बार नहीं होगा. इससे पहले भी नीतीश के बेहद करीबी नेता उनसे दूर हुए हैं. यहां तक कि पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल हो गए हैं. जानिए उनके बारे में...
दरअसल, जेडीयू के सूत्र बता रहे हैं कि ललन सिंह की आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं और नीतीश कुमार को यह रास नहीं आ रहा है. नीतीश को राजनीति का सबसे माहिर खिलाड़ी माना जाता है. अगर बीच में जीतन राम मांझी के कार्यकाल को छोड़ दें तो पिछले 18 साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हीं के पास है. बस सहयोगी और करीबी नेता बदलते रहते हैं. फिलहाल, जेडीयू ने 30 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक बुलाई है. इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं. इसमें नए अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है. संभव है कि इस बार नीतीश कुमार खुद अपने पास पार्टी की कमान रख सकते हैं.
जीतनराम मांझी: नीतीश ने कभी मांझी को अपनी जगह बना दिया था सीएम
सबसे पहले बात जीतनराम मांझी की करते हैं. मांझी को एक समय नीतीश का सबसे पुराना और वफादार साथी माना जाता था. जीतन राम मांझी 20 मई 2014 को बिहार में सीएम की कुर्सी पर बैठे थे. वे राज्य के 23वें मुख्यमंत्री बने थे. मांझी को ये कुर्सी नीतीश ने खुद ही सौंपी थी. तब उन्हें नीतीश का सबसे भरोसेमंद माना जाता था. दरअसल, 2014 आम चुनाव में जेडीयू की हार के बाद नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद जेडीयू में नए नेता की तलाश शुरू हुई. उनकी तलाश जीतन राम मांझी पर आकर खत्म हुई. हालांकि, 9 महीने बाद ही नीतीश और मांझी के बीच अनबन हुई. उसके बाद मांझी को जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. वे विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए और सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा. बाद में मांझी ने खुद की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा नाम से पार्टी बनाई और एनडीए अलायंस में शामिल हो गए.
2019 में वो फिर नीतीश के महागठबंधन में शामिल हो गए. इसी साल नीतीश और मांझी के बीच फिर खुलकर मनमुटाव देखने को मिला और मांझी ने एनडीए का दामन थाम लिया. हाल ही में नीतीश ने विधानसभा में एक बयान में कहा, इसको हमने मुख्यमंत्री बना दिया था. दो महीने के अंदर ही मेरी पार्टी के लोग कहने लगे- इसको हटाइए. ये गड़बड़ है. फिर हम मुख्यमंत्री बने थे. कहता रहता है, ये मुख्यमंत्री था... ये क्या मुख्यमंत्री था. ये मेरी मूर्खता से सीएम बना.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







